विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में खुशबू बिखेरेंगे उत्तराखंड के फूल

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 02 Dec 2016 09:28 AM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2016 09:30 AM (IST)

हल्द्वानी वन अनुसंधान केंद्र में फूलों के पौधों को विकसित किया गया है। इन पौधों को दिल्ली स्थित यमुना बायो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हल्द्वानी, [अंकुर शर्मा]: देवभूमि उत्तराखंड के फूल देश की राजधानी दिल्ली की शोभा बढ़ाएंगे। जैव विविधता से परिपूर्ण ये फूल पारिस्थितिक तंत्र को मजबूत करने में भी मददगार होंगे। हल्द्वानी वन अनुसंधान केंद्र में फूलों के पौधों को विकसित किया गया है। इससे पहले अनुसंधान केंद्र के फूलों को ताजमहल के प्रवेश द्वार पर भी लगाया जा चुका है।


20 प्रजातियों के चार हजार पौधों को दिल्ली के आजादपुर इलाके में बने यमुना बायो डायवर्सिटी पार्क में रोपा जाएगा। ये पौधे खुशबूदार व फलदार होने के साथ ही देखने में भी आकर्षक लगेंगे। औषधीय गुणों से युक्त पौधे जैवविविधता संरक्षण व संवर्द्धन में अहम भूमिका निभाएंगे तो दिल्ली वालों की सेहत भी सुधारेंगे।

पढ़ें-चकराता के जंगल में मिली प्राचीन गुफा, जानिए इसकी खासियत

इसे लेकर वन अनुसंधान केंद्र ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन पौधों की नर्सरी बनाई गई है। जल्द ही पौधे बायो डायवर्सिटी पार्क भेजे जाएंगे। हल्द्वानी वन अनुसंधान केंद्र के रेंज अधिकारी मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि दिल्ली स्थित यमुना बायो डायवर्सिटी पार्क प्रशासन ने फूलों के पौधों की मांग की थी। इसके लिए पौधों की नर्सरी तैयार कर ली गई है।

पढ़ें:-प्रकृति ने बिखेरी नेमतें, पर्यटकों से गुलजार हुई हिमालय की वादियां

इन फूलों के पौधों को भेजा जाएगा दिल्ली
बेल, थनेला, कुंभी, फालसा, सादन चमरोड़, धौड़ी, जामुन, फतदू, डोमसाल, कुटज, पाडल, डमर, कचनार, सोनम, पूला, टेंटी।

पढ़ें:-कुमाऊं में बनेगा धार्मिक व ऐतिहासिक विरासतों का ईको सर्किट