विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड बार काउंसिल चेयरमैन का चुनाव 23 को, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किया पत्र

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 30 May 2019 10:37 AM (IST)

उत्तराखंड बार काउंसिल चेयरमैन का निर्वाचन 23 जून को होगा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से पत्र जारी कर साफ किया गया है चुनाव में प्रत्याशी पूर्ववत ही रहेंगे।

उत्तराखंड बार काउंसिल चेयरमैन का चुनाव 23 को, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किया पत्र
उत्तराखंड बार काउंसिल चेयरमैन का चुनाव 23 को, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किया पत्र

नैनीताल, जेएनएन : उत्तराखंड बार काउंसिल चेयरमैन का निर्वाचन 23 जून को होगा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से पत्र जारी कर साफ किया गया है चुनाव में प्रत्याशी पूर्ववत ही रहेंगे। चेयरमैन पद पर देहरादून के सुरेंद्र पुंडीर व हरिद्वार के सुखपाल सिंह प्रत्याशी थे।

छह मई को बार काउंसिल चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व बीसीआइ सदस्य के लिए मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र पुंडीर व सुखपाल सिंह, उपाध्यक्ष में एकमात्र राजवीर सिंह व बीसीआइ सदस्य में डीके शर्मा, विजय भट्ट व अन्य प्रत्याशी थे। अध्यक्ष पद पर पुंडीर को मिले वोट व सुखपाल को मिले वोटों को लेकर विवाद हो गया। चुनाव अधिकारी जस्टिस बीसी कांडपाल ने आपत्तियों को ट्रिब्यूनल को भेजते हुए परिणाम घोषित नहीं किया। बीसीआइ सदस्य में डीके शर्मा को बंपर समर्थन मिला था। इधर, अब चेयरमैन के साथ सदस्य बीसीआइ के निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया निरस्त करने को बार काउंसिल ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की गई। चेयरमैन पद पर सुखपाल सिंह व सदस्य पद की चुनाव प्रक्रिया निरस्त करने को हरि सिंह नेगी द्वारा याचिका दायर की। विवाद को देखते हुए अब बीसीआई ने अधिवक्ता पंजीकरण के मामलों के निस्तारण को दो तदर्थ कमेटियां बना थी। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के ट्रिब्यूनल ने उत्तराखंड बार काउंसिल चेयरमैन का चुनाव निरस्त कर नए सिरे से चुनाव कराने के आदेश पारित किये थे। बुधवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से 23 जून को चुनाव कराने के आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि नामांकन नए सिरे से नहीं होगा। अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया व ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद चेयरमैन पद का चुनाव फिर से कानूनी दांव-पेच में फंसने के आसार बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पानी के लिए एक दूसरे की जान लेने पर आमादा हो गए लोग, दस मिनट तक हुआ पथराव

यह भी पढ़ें : निलंबित रजिस्ट्रार की पत्नी व एनजीओ संचालकों को हाई कोर्ट का झटका, जानिए क्‍या हुआ

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।