विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JantaCurfew : कोरोना तब तक आपके घर नहीं आ सकता, जब तक आप उसे लेने बाहर नहीं जाएंगे

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sun, 22 Mar 2020 10:03 AM (IST)

जनता कर्फ्यू को लेकर भी लोग फेसबुक और वाट्सएप पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अधिकांश यूजर्स ने जनता कफ्र्यू के समर्थन में पोस्ट डाली।

JantaCurfew : कोरोना तब तक आपके घर नहीं आ सकता, जब तक आप उसे लेने बाहर नहीं जाएंगे
JantaCurfew : कोरोना तब तक आपके घर नहीं आ सकता, जब तक आप उसे लेने बाहर नहीं जाएंगे

हल्द्वानी, जेएनएन : आज जनता कर्फ्यू है और ऐसा पहली बार हाे रहा है। सोशल मीडिया वह प्लेटफार्म है, जहां राजनीतिक या सामाजिक, हर तरह के मुद्दों पर चर्चा होती है। लिहाजा, जनता  कफ्र्यू को लेकर भी लोग फेसबुक और वाट्सएप पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अधिकांश यूजर्स ने जनता कर्फ्यू के समर्थन में पोस्ट डाली। एक ने लिखा कि देश की खातिर एक दिन घर से नहीं निकलेंगे, पीएम की अपील हम मानेंगे। वहीं, दूसरे ने कहा कि इट्स नॉट कफ्र्यू, इट्स केयर फॉर यू। वहीं एक अन्‍य यूजर ने लिखा है कि ज़िंदगी में पहली बार घर बैठ कर देश बचाने का मौका मिला है, इसे हाथ से जाने ना देना देंगे। एक अन्‍य यूजर ने लिखा है कि, कोरोना तब तक आपके घर नहीं आ सकता, जब तक आप उसे लेने बाहर नहीं जाएंगे।

सोचिए, विकसित देश भी हो गए बेबश

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव और लोगों को जागरूक करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह सात से रात नौ बजे तक जनता से घर में रहने की अपील की है। इसे जनता कर्फ्यू का नाम दिया गया है। क्योंकि लोगों के सहयोग से ही यह सफल होगा। इसे लेकर फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर भी लोग अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। एक ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इटली-अमेरिका जैसे विकसित देशों ने कोरोना के आगे हाथ खड़े कर दिए। इसलिए मजाक उड़ाने की बजाय सरकार का साथ दें। विवेक ने लिखा है-जहां हो जैसे हो.. वहीं ख़ुश रहना दोस्तों...तुम्हारा मिलना ज़रूरी नहीं.. तुम्हारा होना ही काफ़ी है...।

दो तरह की डीपी

जनता कर्फ्यू के दौरान इमरजेंसी सेवा यानी स्वास्थ्य और पुलिस विभाग अलर्ट रहेगा। फेसबुक पर दो तरह की डीपी ट्रेंड पर हैं। पहला हैशटेग स्टे एट होम, जिसे आम लोग लगा रहे हैं। दूसरा आइ कांट स्टे एट होम, आइ वर्क फॉर द इमरजेंसी सर्विसेज। पुलिस और हेल्थ महकमे से जुड़े कई लोगों ने इस फ्रेम में प्रोफाइल फोटो लगाई है।

हरदा भी मुहिम में साथ

पूर्व सीएम हरीश रावत ने फेसबुक पोस्ट के जरिये पीएम की अपील का समर्थन किया है। हरदा ने लिखा कि पीएम मोदी ने कोरोना वायरस से लडऩे को सामूहिकता का आह्वान किया है। हम सब उनके आह्वान के साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़ें : आज काठगोदाम से चलने वाली सभी ट्रेनें निरस्त, 31 मार्च तक काठगोदाम-दिल्ली शताब्दी रद

यह भी पढें : आज इन 14 पेट्रोल पंपों पर केवल आपात की स्थिति में ही मिलेगा तेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।