विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्‍मैक तस्‍करी के आरोप में दो युवतियां गिरफ्तार, बिलासपुर-बहेड़ी से लाकर बेचती थीं nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 20 Feb 2020 12:00 PM (IST)

स्मैक के नशे के बढ़ते कारोबार ने युवकों के साथ ही युवतियों को भी नशे की तस्करी में ले लिया ...और पढ़ें

स्‍मैक तस्‍करी के आरोप में दो युवतियां गिरफ्तार, बिलासपुर-बहेड़ी से लाकर बेचती थीं nainital news
स्‍मैक तस्‍करी के आरोप में दो युवतियां गिरफ्तार, बिलासपुर-बहेड़ी से लाकर बेचती थीं nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : स्मैक के नशे के बढ़ते कारोबार ने युवकों के साथ ही युवतियों को भी नशे की तस्करी में ले लिया है । काठगोदाम थाना पुलिस ने दमुवाढूंगा की युवतियों को स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों से स्मैक बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

स्‍मैक नशे की युवतियां खुद भी हैं लती

काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि दमुवाढूंगा के मल्ला प्लाट में रहने वाली दो युवतियां स्मैक के नशे की लती हैं। उन पर स्‍मैक तस्‍करी का आरोप भी है। पुलिस को काफी दिनों से उनकी तलाश थी। मुखबिर से सूचना मिली की बुधवार शाम दोनों युवतियां बिलासपुर से स्मैक ला रही हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पांच-पांच ग्राम स्मेक बरामद की है।

100 रुपये पुड़िया खरीदकर 250 में बेचती थीं

दोनों युवतियों के विरुद्र एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में पता चला कि दिनों लगातार स्मेक तस्करी में जुड़ी थी। दोनों बिलासपुर और बहेड़ी से स्मैक 100 रुपये पुड़िया खरीदकर 250 रुपये पुड़िया नशेड़ियों को बेच रही थीं। इससे होने वाले फायदे के रुपयों का दोनों अपने नशे और खाने में खर्च करती थी। पुलिस को एक युवती ने अनाथ ओर दूसरी ने पिता के नहीं होने की जानकारी दी है।

हल्द्वानी में पहली बार दो महिला स्मैक तस्कर पकड़े

हल्द्वानी में स्मैक की तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। युवाओं से शुरू हुआ नशे का कारोबार अब नौजवान युवतियों तक पहुंच गया है। ये युवतियां स्मेक के नशे की गिरफ्त में आकर तस्करी के दलदल में धंस चुकी हैं। काठगोदाम पुलिस को पहली बार दो महिला तस्करों को साथ पकड़ने में कामयाबी मिली है। हालांकि इससे पहले भी महिला तस्कर पकड़ी गईं, लेकिन हर बार एक ही महिला पुलिस की गिरफ्त में आई।

यह भी पढ़ें : बायोमेडिकल वेस्ट में लापरवाही बरतने पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

यह भी पढ़ें : 22 फरवरी से सात मार्च तक बंद रहेगी नैनीताल रोड, भवाली होकर नैनीताल निकलेंगी गाडिय़ां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।