विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

coronavirus : कोरोना को लेकर जारी एडवाइजरी से उत्‍तराखंड का पर्यटन कारोबार पर प्रभावित

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sun, 15 Mar 2020 09:35 AM (IST)

13 मार्च की रात से 15 अप्रैल तक राजनयिक आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय संगठनों रोजगार और प्रोजेक्ट वीजा को छोड़ दूसरे सभी ...और पढ़ें

coronavirus : कोरोना को लेकर जारी एडवाइजरी से उत्‍तराखंड का पर्यटन कारोबार पर प्रभावित
coronavirus : कोरोना को लेकर जारी एडवाइजरी से उत्‍तराखंड का पर्यटन कारोबार पर प्रभावित

नैनीताल, किशोर जोशी : कोरोना ववायरस को लेकर जारी एडवाइजरी से पर्यटन कारोबार पर सर्वाधिक असर पडऩे जा रहा है। 13 मार्च की रात से 15 अप्रैल तक राजनयिक, आधिकारिक, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, रोजगार और प्रोजेक्ट वीजा को छोड़ दूसरे सभी वीजा पर रोक लगाने के केंद्र के फरमान के नतीजे सामने आने लगे हैं। इस फरमान से होटल, टैक्सी,  टूरिस्ट गाइड, नौका चालक-मालिक, सीजनल कामगारों के समक्ष रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। एडवाइजरी के बाद होली बाद से 30 मई तक विभिन्न राज्यों से आने वाले 40 से अधिक शैक्षणिक टूर रद हो गए हैं। इस वजह से शैक्षणिक टूर में आने वाले स्कूली बच्चों को साहसिक व अन्य गतिविधियां कराने वाले, घुमाने वाले जिले के 50 से अधिक युवा बेरोजगार हो गए हैं।

पर्यटन गतिविधि‍ ठप पड़ने से युवा बेरोजगार

हर साल होली के बाद महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों के शैक्षणिक दल नैनीताल के साथ ही भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, किलबरी, पंगूठ, कुंजखड़क आदि पर्यटन स्थलों की सैर करते हैं। एक शैक्षणिक दल में 40-50 बच्चे होते हैं। बच्‍चे साहसिक गतिविधियां में भी हिस्सा लेते हैं। एक टूर पांच दिन का होता है। टूर को घुमाने वाले नैनीताल के साथ ही मुक्तेश्वर, कोटाबाग के करीब 50 युवा हर माह 20 से 30 हजार तक प्रतिमाह कमाते हैं। इन शैक्षणिक टूर से होटल, टैक्सी नाव, रेस्टोरेंट आदि पर लाखों की आमदनी होती है। मल्लीताल निवासी आपदा प्रबंधन प्रशिक्षक सौरभ कश्यप के  अनुसार उनके पास मई अंत तक के शैक्षणिक टूर रद होने की जानकारी आ चुकी है।

थाईलैंड, चारधाम व हिमाचल के टूर भी रद

कोरोना को लेकर एडवाइजरी के बाद नैनीताल के टूर एंड ट्रेवल्स कारोबार पर भी आर्थिक चोट लगनी तय है। वाइटीडीओ टूर के संचालक विजय मोहन सिंह खाती के अनुसार मार्च में प्रस्तावित थाईलैंड का टूर निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा अप्रैल में प्रस्तावित हिमाचल, अमृतसर यात्रा रद कर दी है। जबकि मई में चारधाम यात्रा टूर को लेकर भी असमंजस बना है। नैनीताल के हीना टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक हारून खान पम्मी के अनुसार 16 मार्च के बाद 50 प्रतिशत से अधिक होटल, टैक्सी, बसों की ऑनलाइन बुकिंग रद हो चुकी है। उन्होंने सरकार को मार्च से मई तक पर्यटन से संबंधित कारोबारियों को टैक्स फ्री करने की मांग की है।

केएमवीएन को लाखों का फटका लगना तय

कोरोना को लेकर एडवाइजरी के बाद कुमाऊं मंडल विकास निगम को पर्यटन धंधे में लाखों का नुकसान होना तय है। निगम के पूरे कुमाऊं में 44 टीआरसी हैं। इसके अलावा निगम द्वारा साहसिक अभियान चलाए जाते हैं। इन टीआरसी में 20 पहले से घाटे में हैं, अब कोरोना प्रभाव के बाद घाटा और बढऩा तय है। केएमवीएन के एमडी रोहित मीणा के अनुसार अब तक साहसिक अभियान स्थगित नहीं किए हैं। साथ ही कहा कि महामारी घोषित होने के बाद बुकिंग निरस्त हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक कैलास मानसरोवर यात्रा तैयारी बैठक को लेकर विदेश मंत्रालय से कोई अधिकारिक सूचना निगम को नहीं मिली है। बैठक को लेकर निगम की ओर से मंत्रालय को दो पत्र भेजे जा चुके हैं, अब तक जवाब नहीं आया है, जिससे यात्रा को लेकर आशंका बनी है।

यह भी पढ़ें : नैनीताल जिले में हेल्थ डिजास्टर पीरियड घोषित, अफसरों की छुट्टी रद

यह भी पढ़ें : बंद हो सकता है कॉर्बेट नेशनल पार्क, सरकार के खजाने पर पड़ेगा असर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।