विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठगों का नया पैतरा, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रधानों को भेजा पत्र nainital news

By Edited By:
Published: Fri, 28 Feb 2020 05:38 AM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 10:02 AM (IST)

लोगों को झांसे में लेकर रकम ऐंठने के शातिरों ने नए-नए तरीके ढूंढ निकाले हैं। एक ऐसा ही मामला भीमताल में भी देखने में आ रहा है।

ठगों का नया पैतरा, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रधानों को भेजा पत्र nainital news
ठगों का नया पैतरा, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रधानों को भेजा पत्र nainital news

भीमताल, जेएनएन : लोगों को झांसे में लेकर रकम ऐंठने के शातिरों ने नए-नए तरीके ढूंढ निकाले हैं। एक ऐसा ही मामला भीमताल में भी देखने में आ रहा है। ग्राम प्रधानों और सरपंचों को बाकायदा पत्र भेजकर अल्प शिक्षित युवाओं का सरकारी योजना के तहत प्रशिक्षण और रोजगार के लिए चयन करने बात कही गई है। पत्र ग्रामीण उद्यम विकास एवं सेवा योजना के नाम पर भेजे जा रहे हैंं।  आवेदनकर्ता से 1250 रुपये का बैंक ड्राफ्ट दिल्ली में ऊर्जा इंटरप्राइजेज के नाम से मंगाया गया है। ड्राफ्ट मिलने के बाद योजना के अनुरूप 11800 से 18500 रुपये प्रतिमाह देने का जिक्र है।

फर्जी संस्था के कारण

संस्था ने जो पत्र और फॉर्म भेजा है, उसमें कहीं भी परियोजना के मुख्यालय का जिक्र नहीं है। जिस पते से पत्र आया है, उसमें नितिन गुप्ता इस्लाम नगर पोस्ट पुंडिर नगर हाथरस का पिनकोड 204214 है। हाथरस उत्तरप्रदेश में है फार्म, पत्र तथा पंपलेट में कहीं भी कोई फोन नम्बर तक नहीं है। आशंका है कि ऐसा ही लेटर और भी लोगों के पास भेजा गया होगा। विपिन कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र ने बताया कि उत्तराखंड में ऐसी कोई योजना नहीं है। लोगों को इस प्रकार के पत्र मिलने पर पैसा कतई नहीं भेजना चाहिए। वैसे भी यदि अपने प्रदेश की योजना होती तो हाथरस आदि से पत्र क्यों भेजा जाता।

जनप्रतिनिधियों ने कहा, गंभीरता से हो मामले की जांच हो

दिनेश आर्या, ग्राम प्रधान चक बहेड़ी ने बताया कि ऐसे पत्र मिल रहे हैं, जो देखने से ही फर्जी लग रहे हैं। शासन और प्रशासन को इसकी जांच करानी चाहिए। अनिल चनौतिया, जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि मेरे क्षेत्र में भी इस प्रकार के पत्र मिलने की सूचना मिली है। यदि ऐसर कोई योजना होती तो प्रशासन, विभाग किसी को तो पता होता। यह केवल ठगने का माध्यम है। ग्राम प्रधान हेडिय़ा गांव कमला आर्या ने कहा कि इन पत्रों की जांच की जानी चाहिए। अभी नई-नई ग्राम पंचायतें गठित हुई हैं। नव नियुक्त ग्राम प्रधान व सरपंच भी हैं। इस प्रकार के पत्रों के भ्रम में नहीं आना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दहेज के लिए पत्‍नी को जिंदा जला दिया था, पति समेत तीन ससुरालियों को 10 वर्ष की कैद

यह भी पढ़ें : विवाहिता से दुष्‍कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की देता रहा धमकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।