Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलर्ट : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बाघों पर मंडरा रहा खतरा, बावरिया गिरोह के शिकारियों के घुसने की आशंका NAINITAL NEWS

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sun, 01 Sep 2019 07:22 PM (IST)

    सीटीआर में बाघों पर खतरा मंडराने लगा है। बावरिया गिरोह से जुड़े शिकारियों के यहां घुसने की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया है।

    अलर्ट : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बाघों पर मंडरा रहा खतरा, बावरिया गिरोह के शिकारियों के घुसने की आशंका NAINITAL NEWS

    रामनगर, जेएनएन : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में बाघों पर खतरा मंडराने लगा है। बावरिया गिरोह से जुड़े शिकारियों के यहां घुसने की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया है। सीटीआर प्रशासन ने पूरे वन क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। आशंका है कि ये शिकारी बाघों के शिकार की किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए निकले है। विशेषकर उप्र से सटी कॉर्बेट की दक्षिणी सीमा में विशेष चौकसी बरती जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कॉर्बेट टाइगर रिजर्व बाघों के शिकार के मामले में संवेदनशील है। पूर्व में भी बावरिया गिरोह से जुड़े शिकारी बाघों का शिकार कर चुके हैं। जिनमें से कई जेल भी जा चुके हैं। बिजरानी में भी पूर्व में बावरिया गिरोह ने बाघ का शिकार किया था। अब सीटीआर प्रशासन को इनपुट मिला है कि हरियाणा से तीन से पांच शिकारी अपने घरों से फरार हैं। मुरादाबाद के समीप उनकी अंतिम लोकेशन मिलने से उनके कॉर्बेट की ओर आने का अंदेशा है। ऐसे में उप्र के अमानगढ़ की सीमा वाला इलाका अधिक संवेदनशील हो गया है। इन बावरियों को दबोचने के लिए विभिन्न एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। उनकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जिन बावरिया गिरोह के सदस्यों का नाम सामने आ रहा है, उसमें से तीन कॉर्बेट व उसके आसपास के क्षेत्रों में पूर्व में सक्रिय रहे हैं। उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। कॉर्बेट पार्क के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कॉर्बेट में शिकारियों के आने का इनपुट मिला है। इसी के मद्देनजर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    कब हुई घुसपैठ की घटनाएं

    - वर्ष 2000 में सीटीआर में सात हाथियों को मारा

    - वर्ष 2007 में बिजरानी जंगल में दरिया शिकारी पकड़ा

    - वर्ष 2009 में सीटीआर की दक्षिणी सीमा में घुसपैठ करते शिकारी फरार

    - वर्ष 2011 में  कार्बेट में सात शिकारी बाघ की खाल के साथ पकड़े

    - वर्ष 2012 में  बिजरानी में बाघिन का शिकार, सात शिकारी पकड़े

    - वर्ष 2013 कार्बेट की दक्षिणी सीमा साहुवाला में घुसपैठ का प्रयास

    - वर्ष 2013 में सीटीआर की बाहरी सीमा अमानगढ़ में बाघ का शिकार करने वाले तीन पकड़े

    - वर्ष 2013 में सीटीआर की बाहरी सीमा अमानगढ़ में बाघ का शिकार करने पर दिल्ली में तीन शिकारी पकड़े

    - वर्ष 2014 में कॉर्बेट के झिरना में दो शिकारियो को पकड़ा

    यह भी पढ़ें : एनजीटी का आदेश, मार्च तक 20 कमरे से अधिक वाले होटलों को बनाना होगा एसटीपी