Updated: Wed, 11 Dec 2024 04:44 PM (IST)
Snowfall in Nainital नैनीताल में हुई बर्फबारी के बाद मौसम खुला तो नगर की नैसर्गिक सुंदरता भी खिल उठी। धूप पूरे दिन खिली रही लेकिन शीतलहर के चलते हीटर व आग के सहारे कटा दिन कट रहा है। नगर का मौसम सुबह से ही सुहावना बना हुआ था। चटख धूप खिली हुई थी। इस बीच नील गगन के साथ नगर की सुंदरता में निखार नजर आया।
जागरण संवादाता, नैनीताल। Snowfall in Nainital: सरोवर नगरी में बर्फबारी के बाद मौसम खुला तो नगर की नैसर्गिक सुंदरता भी खिल उठी। धूप पूरे दिन खिली रही, लेकिन शीतलहर के चलते हीटर व आग के सहारे कटा दिन कट रहा है। नगर का मौसम सुबह से ही सुहावना बना हुआ था। चटख धूप खिली हुई थी।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बादलों से आसमान पूरे दिन मुक्त रहा। इस बीच नील गगन के साथ नगर की सुंदरता में निखार नजर आया। सुहावने मौसम के साथ लोगों के चेहरे भी खिल उठे थे। इधर विराट हिमालय की सुंदरता भी देखते ही बन रही थी। जिसे देखने के लिए सैलानी स्नोव्यू व हिमालय दर्शन पहुंचे हुए थे।
First Snowfall in Uttarakhand: ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, सीजन की पहली बर्फबारी से ढकी वादियां; तस्वीरें
धूप में अधिक ताप महसूस नहीं हो रही
शीतलहर के चलते धूप में अधिक ताप महसूस नहीं हो रही, लेकिन ठंड से मुश्किल भी नहीं हो रही थी। शाम के बाद पारा गिरना शुरू हो गया।
![]()
साथ ही सोमवार को हिमपात व ओलों के ऊपर पाला जमा होने से फिसलन बढ़ गई और ठंड में भी इजाफा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन मौसम सुहाना रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय कुछ राहत महसूस होगी, लेकिन स्थानीय स्तर पर बादलों का आना जाना भी बना रहेगा। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद के अनुसार अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 55 प्रतिशत दर्ज की गई।
पर्यटकों ने खूब की मस्ती
शहर के हिमालय दर्शन में बर्फ पूरी तरह नहीं पिघली तो पर्यटक भी रोमांचित हो उठे। हिमालय दर्शन के कारोबारी पंकज वर्मा के अनुसार हिमालय दर्शन से करीब पांच सौ पर्यटकों ने दूरबीन से हिमालय की बर्फ से लकदक चोटियों का दीदार कर सैरसपाटे को यादगार बनाया।
![]()
First Snowfall in Kedarnath Dham: सच हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी, केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी
इधर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भनक लगते हुए करीब दो हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। खुशनुमा मौसम के बीच पर्यटकों ने नैनी झील में नौका विहार करने के साथ ही रोपवे की सैर की। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पीआरओ रुचिर साह के अनुसार मौसम के पहले हिमपात के बाद पर्यटन कारोबार में बढ़ोत्तरी हुई है। क्रिसमस व नए साल पर हिमपात होने पर कारोबार बंपर होने की उम्मीद है।
कड़ाके की ठंड में भी बेतालघाट बाजार क्षेत्र नहीं जले अलाव
गरमपानी : कड़ाके की ठंड में भी बेतालघाट क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था न होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ गई है। आरोप लगाया है की लगातार ठंड में बढ़ोतरी के बावजूद बाजार में अलाव के लिए लकड़ियां उपलब्ध न कराकर प्रशासन आम लोगों के प्रति गंभीर नहीं है। व्यापारियों ने जल्द अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है।
शीतलहर के बाद भी बेतालघाट मुख्य बाजार, बेतालघाट पुल, थाना परिसर समेत आसपास के क्षेत्रों में अब तक अलावा नदारद है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलिप सिंह नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष बालम सिंह, निवर्तमान ग्राम प्रधान शेखर दानी, व्यापारी नेता तारा भंडारी आदि ने अलाव ने जलने पर नाराजगी जताई है। बाजार क्षेत्र में अलाव जलाने की मांग की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।