विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भरी कोर्ट में हत्‍या के दोषी द्वारा जज को धमकाने के बाद अदालत परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 26 Feb 2020 09:09 AM (IST)

हत्या के मामले में दोषी करार अभियुक्त के भरी कोर्ट में जज को धमकी देने के मामले को जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव खुल्बे ने बेहद गंभीरता से लिया है।

भरी कोर्ट में हत्‍या के दोषी द्वारा जज को धमकाने के बाद अदालत परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा
भरी कोर्ट में हत्‍या के दोषी द्वारा जज को धमकाने के बाद अदालत परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा

नैनीताल, जेएनएन : हत्या के मामले में दोषी करार अभियुक्त के भरी कोर्ट में जज को धमकी देने के मामले को जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव खुल्बे ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने एसएसपी को अदालत परिसर में सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा करने व पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के सख्त रवैये के बाद अदालत परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि इस केस में पैरवी के दौरान डीजीसी फौजदारी को भी धमकी मिली थी।

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार की कोर्ट ने सोमवार को हल्द्वानी में 2014 में हुए योगेश गुप्ता हत्याकांड मामले में आरोपित संजीव जायसवाल व राहुल राठौर को दोषी करार दिया था। सजा के लिए 26 फरवरी की तिथि नियत की गई है। इस मामले में दो मुख्य गवाह पक्षद्रोही घोषित हो चुके थे और डीजीसी फौजदारी सुशील कुमार शर्मा द्वारा आरोप साबित करने के लिए 25 गवाह पेश किए गए थे। दोषी करार देने के बाद अभियुक्त राहुल ने जज को अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली थी। मंगलवार को डीजीसी फौजदारी की ओर से भी पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजा गया कि अदालत में मुजरिम को लाने पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए।

यह भी पढ़ें : भरी कोर्ट में हत्या के दोषी ने जज को दे दी अंजाम भुगतने की धमकी

यह भी पढ़ें : रु्द्रपुर में जमीन बेचने के नाम पर काॅलोनाइजर से 12 करोड़ की धोखाधड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।