विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गांवों में तेजी से फैल रहा स्केबीज, रोजाना पहुंच रहे आठ से 10 मरीज

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 04 Sep 2019 10:50 AM (IST)

अभी डेंगू का कहर जारी ही है कि बेतालघाट और ताड़ीखेत ब्लॉक के कई गांवों के ग्रामीण स्केबीज (परजीवी) की चपेट में आ गए हैं।

गांवों में तेजी से फैल रहा स्केबीज, रोजाना पहुंच रहे आठ से 10 मरीज
गांवों में तेजी से फैल रहा स्केबीज, रोजाना पहुंच रहे आठ से 10 मरीज

गरमपानी, (नैनीताल) जेएनएन : अभी डेंगू का कहर जारी ही है कि बेतालघाट और ताड़ीखेत ब्लॉक के कई गांवों के ग्रामीण स्केबीज (परजीवी) की चपेट में आ गए हैं। सीएचसी में इसके आठ से दस मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार परिवार के किसी एक सदस्य के इस रोग से ग्रसित होने पर पूरा परिवार इसकी चपेट में आ रहा है। बेतालाघाट ब्लॉक के बारगल, धनियाकोट, पाडली, रातीघाट, हरतोला, जजूला और ताड़ीखेत ब्लॉक के भुजान, पातली, बजोल आदि गांवों के लोग इससे पीडि़त हैं। चिकित्सकों के अनुसार संक्रमण की चपेट में आने पर सभी लोगों का एक साथ उपचार किया जाना चाहिए। इसके अलावा रोजाना साफ कपड़ों का इस्तेमाल करने, गरमपानी से हाथ पैर धोने व स्नान आदि से इसे बचा जा सकता है। 

ये हैं बीमारी के लक्षण

चिकित्सकों के अनुसार, संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों के कमर, पेट, जांघ व हाथों में छोटे-छोटे दाने उभर आते हैं। यह संक्रामक बीमारी है। छोटे-छोटे दाने होने के बाद इनमें खुजली होती है।

घुन के आकार का है परजीवी

स्केबीच एक प्रकार का परजीवी है, जो घुन से भी छोटे आकार का होता है। यह त्वचा के अंदर प्रवेश कर संक्रमण पैदा करता है। बरसात के मौसम में यह बहुत ज्यादा सक्रिय हो जाता है। इसे देखने के लिए माइक्रोस्कोप की जरूरत होती है। डॉ. सतीश पंत, चिकित्सा प्रभारी सीएचसी का कहना है कि चिकित्सालय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के प्रबंध हैं। लगातार मरीजों की मॉनीटरिंग भी की जा रही है। चिकित्सकों को सभी मरीजों को वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम और सफाई से संबंधित काउंसलिंग के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : तराई में नशे के कारोबार पर नकेल के लिए 'प्लान पंजाब ' करेगा काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।