विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाघ को देखने के लिए पार्क में तोड़े जा रहे नियम, वायरल वीडियो से विभाग में हड़कंप

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 02 Jan 2019 10:16 AM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 07:02 PM (IST)

कॉर्बेट पार्क में जिप्सी चालकों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर सफारी कराई जा रही है। नियमों को तोडऩे का ...और पढ़ें

बाघ को देखने के लिए पार्क में तोड़े जा रहे नियम, वायरल वीडियो से विभाग में हड़कंप
बाघ को देखने के लिए पार्क में तोड़े जा रहे नियम, वायरल वीडियो से विभाग में हड़कंप

रामनगर, जेएनएन : कॉर्बेट पार्क में जिप्सी चालकों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर सफारी कराई जा रही है। नियमों को तोडऩे का वीडियो वायरल होने के बाद कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की विभागीय स्तर पर जांच शुरू हो गई है।

कॉर्बेट पार्क में सफारी के दौरान जिप्सी चालक, गाइड व पर्यटक किसी भी हालत में वाहन से नीचे नहीं उतर सकते हैं। इसके अलावा बाघ को देखने की भी 20 मीटर एक निश्चित दूरी तय है। बाघ का मूवमेंट भी जिप्सी चालक नहीं रोक सकते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से पार्क के भीतर सोशल मीडिया में बाघ का रास्ता रोके जाने, उसे घेरकर उसकी फोटो खीचें जाने, बाघ के नजदीक जाकर देखने की फोटो अपलोड हो रही है। इसके अलावा इन दिनों पार्क में जिप्सी चालकों द्वारा वाहन से नीचे उतरकर एक दूसरे से मारपीट करने की भी वीडियो वायरल हो रही है। जिससे साफ जाहिर है कि पार्क के भीतर नियमों तो खुलेआम तोड़ा जा रहा है। इस संबंध में पार्क अधिकारी जिप्सी चालकों द्वारा नियमों की अनदेखी किए जाने की बात को तो स्वीकारते हैं। उनका कहना है कि कोई भी पार्क में जिप्सी से नीचे नहीं उतर सकते हैं। लेकिन कार्रवाई की बात पर वह चुप्पी साध लेते हैं। नियमों की अनदेखी वाले वायरल वीडियो की जांच निदेशक राहुल ने एसडीओ कालागढ़ आरके तिवारी को सौंप दी है। निदेशक ने बताया कि वायरल वीडियो ढिकाला का बताया जा रहा है। जांच में इसकी पुष्टिï हो जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : पूनम मर्डर मिस्ट्री की नहीं खुली हिस्ट्री, जानिए क्‍या हुआ अब तक