विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात में पत्नी को 50 हजार में बेचा, अब दूसरी महिला से शादी करने जा रहा है आरोपित

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 16 Mar 2020 03:44 PM (IST)

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने पति पर गुजरात ले जाकर 50 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगाया ...और पढ़ें

गुजरात में पत्नी को 50 हजार में बेचा, अब दूसरी महिला से शादी करने जा रहा है आरोपित
गुजरात में पत्नी को 50 हजार में बेचा, अब दूसरी महिला से शादी करने जा रहा है आरोपित

रुद्रपुर, जेएनएन : रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने पति पर गुजरात ले जाकर 50 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी क्राइम से मुलाकात कर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में एसपी क्राइम ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को जांच के निर्देश दे दिए हैं।

ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और एसपी क्राइम को अपनी व्‍यथा सुनाई। महिला का कहना था कि वर्ष 2019 में खेड़ा निवासी युवक से परिजनों की मौजूदगी में उसका प्रेम विवाह मंदिर में हुआ। इस दौरान उसके मायके वालों ने दान दहेज भी दिया। विवाह के बाद उसका पति अपने साथ गुजरात ले गया। जहां कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक चला लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस बीच उसका पति बिना उसे बताए वापस रुद्रपुर आ गया। उसे कई बार कॉल की लेकिन नंबर बंद मिला।

महिला का आरोप है कि गुजरात में जहां वह पति के साथ रहती थी कुछ युवक जबरन उसके कमरे में आ गए। इस दौरान उन्होंने बताया कि उसका पति उसे 50 हजार रुपये में बेच गया है। इसके बाद उन्होंने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस पर वह जैसे-तैसे उनके चंगुल से बचकर रुद्रपुर आ गई। यहां पहुंचने पर उसे पता चला कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है।

यह भी पढ़ें : नाबालिग बेटी के साथ पिता ने की दुष्कर्म करने की कोशिश, केस दर्ज कर भेजा गया जेल

यह भी पढ़ें : हत्यारोपित ने बैरीकेडिंग तोड़कर पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश की, नदी पार कर नेपाल भागा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।