विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब आप सोने जाते हैं तब हल्‍द्वानी के इन युवाओं की टीम भूखों का पेट भरने निकलती है nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 18 Mar 2020 07:26 PM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2020 09:14 AM (IST)

गरीब और बेसहारों का पेट भरना दुनिया का सबसे नेक काम है। इस काम को हल्‍द्वानी के कुछ युवाओं की एक टीम बखूबी कर रही है।

जब आप सोने जाते हैं तब हल्‍द्वानी के इन युवाओं की टीम भूखों का पेट भरने निकलती है nainital news
जब आप सोने जाते हैं तब हल्‍द्वानी के इन युवाओं की टीम भूखों का पेट भरने निकलती है nainital news

नैनीताल, स्‍कंद शुक्‍ल : गरीब और बेसहारों का पेट भरना दुनिया का सबसे नेक काम है। इस काम को हल्‍द्वानी के कुछ युवाओं की एक टीम बखूबी कर रही है। जब आप खा-पीकर सोने की तैयारी करते हैं तो इन्‍हें फिक्र होती है कि कोई बेसहारा भूखा न सो जाए। इसी बेचैनी में ये रोडवेज, रेलवे स्‍टेशन और हॉस्पिटल जैसी सार्वजनिक जगहों पर निकलते हैं और उन्‍हें तलाशते हैं जो जरूरतमंद हैं। खास बात ये है कि ये टीम पांच सौ से अधिक दिनों से जरूरतमंद लोगों का पेट भरने के साथ ही उनकी मदद कर रही है। इस टीम का नाम है रोटी बैंक और अगुआ हैं तरुण सक्‍सेना।

ऐसे भोजन कलेक्‍ट करता है रोटी बैंक

रोटी बैंक तीन तरह से भोजन जुटाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाता है। पहला यदि किसी के घर में भोजन बच गया है तो वह फोन कर के दे सकता है। दूसरा किसी भी व्यक्ति के होटल, कैफे में शादी, नामकरण या अन्य आयोजन का भोजन बच गया है तो वह उपलब्‍ध करा सकता है। तीसरा तरीक़ा यह है कि आप टीम से संपर्क कर राशन दे सकते हैं। दान मिले आटा, दाल, चावल, मसाले, तेल से भोजन तैयार कर गरीब व ज़रूरतमंद लोगों को भोजन मुहैया कराया जाता है।

इस तरह से आया रोटी बैंक बनाने का ख्‍याल

तरुण बताते हैं कि कुछ दोस्‍तों के साथ एक दिन एक भूखे आदमी को भोजन कराया। जिसके बाद उसकी खुशी और चेहरे पर संतोष के भाव देखकर सुकून मिला। उसी समय ख्‍याल आया कि क्‍यों न रोटी बैंक बनाया जाए। बस इसी ख्‍याल के साथ 15 अक्टूबर 2018 को रोटी बैंक हल्द्वानी की नींव पड़ी। शुरुआत में तमाम किस्‍म की दिक्‍कते आईं, लेकिन अब रोटी बैंक का परिवार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। लोग खुद संपर्क कर जुड़ रहे हैं।

300 के करीब लोग जुड़ चुके हैं रोटी बैंक से

रोटी बैंक की टीम रोज़ रात बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, शहर के प्रमुख चौराहों पर रहने वाले गरीब, अपाहिज, असहाय ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उन्हें भोजन उपलब्‍ध कराती है। इस नेक काम के लिए अब तक करीब 300 लोग जुड़ चुके हैं। प्रतिदिन करीब 30-40 लोग नियमित रूप से अभियान को अंजाम देते हैं। कोर टीम में तरुण सक्सेना रोहित यादव, नीरज मिश्रा, नीरज साहू, दिनेश मोर्या ,रवि यादव, विशाल बिष्ट संजय आर्य ,राहुल तुलेड़ा, निखिल आर्य, तुषार सक्सेना, अनूप वार्ष्णेय, प्रशांत भोजक,सचिन सिंह,चम्पा त्रिपाठी, नमिता बिष्ट, पूनम भाकुनी, कंचन राणा, प्रतिभा बिष्ट, निया ठाकुर, खुशी गुप्ता, नितिन राठौर, सागर, मनीष पांडेय "आशिक" शामिल हैं।

बॉलीवुड ने भी रोटी बैंक के काम को सराहा

रोटी बैंक के काम को बॉलीवुड से भी सपोर्ट मिल रहा है। सोशल मीडिया पर अभियान को देखकर कई अभिनेताओं ने वीडियो बनाकर टीम के काम की सराहना करने के साथ ही इसे जारी रखने की अपील भी की है। इन अभिनेताओं में मयूर मोरे (अनारकली आफ आरा, सचिन ए बिलियन्‍स ड्रीम) रंजन राज (छि‍छोरे, रुस्‍तम), विजय श्रीवास्‍तव (कौन कितने पानी में, लुकाछुपी), प्रगीत पंडित (मूसे), धरेन्‍द्र कुमार गौतम (बाला) जैसे नाम हैं।

यह भी पढ़ें : फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में नजर आएगा हर राज्य का वृक्ष, नाम रखा गया भारत वाटिका

यह भी पढ़ें : मंदिर के नारियल से तैयार कर रहे रोजगार की राह, स्टार्टअप के लिए हो चुके हैं सम्मानित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।