विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rare Planetary Parade: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर होगी ग्रहों की परेड, एक सीध में नजर आएंगे छह ग्रह

Published: Sat, 18 Jan 2025 03:31 PM (IST)

Rare Planetary Parade गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटने जा रही है। हमारे सौर मंडल ...और पढ़ें

Rare Planetary Parade: नासा द्वारा जारी ग्रहों की परेड की तस्वीर। सौजन्य इंटरनेट
Rare Planetary Parade: नासा द्वारा जारी ग्रहों की परेड की तस्वीर। सौजन्य इंटरनेट

रमेश चंद्रा, नैनीताल। Rare Planetary Parade: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हमारे सौर मंडल के ग्रहों की परेड होने जा रही है। यह वर्ष की पहली खगोलीय घटना होगी, जिसमें शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेपच्यून और यूरेनस एक साथ एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे। इस खगोलीय घटना में नासा समेत कई देशों की स्पेस एजेंसियां दिलचस्पी ले रहे हैं।

बनता रहता है ग्रहों के एक लाइन में आ जाने का संयोग

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि ग्रहों के एक लाइन में आ जाने का संयोग बनता रहता है। सभी ग्रह अपनी कक्षाओं में आगे बढ़ते हैं और ऐसा भी एक समय आता है, जब वह एक सीध में आ जाते हैं। देखने पर एक दूसरे के करीब नजर आते हैं, लेकिन उनके बीच का फासला लाखों करोड़ों किमी का होता है।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड के इस शहर में आज भी लागू British Rule! दोहरी पुलिसिंग झेल रहे हिंदुस्‍तानी परेशान; जानें पूरा मामला

इस घटना में शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को नग्न आंखों से देखा जा सकता है। इन चार ग्रह में शुक्र सर्वाधिक चमकदार नजर आता है, जो तारों की तुलना काफी बड़ा नजर आता है, जबकि इन दिनों मंगल ग्रह को पहचान पाना भी आसान है। वह लाल रंग में रंगा अलग ही नजर आ रहा है। मंगल आजकल हमारे करीब है। जिस कारण काफी बड़ा व अनूठी चमक लिए नजर आ रहा है।

बृहस्पति ग्रह भी टिमटिमाता हुआ मनमोहक नजर आ रहा है। छोटी दूरबीन की सहायता से इसके उपग्रहों को भी देखा जा सकता है। शनि ग्रह की चमक बड़े तारों की तुलना में कुछ कम नजर आएगी। मगर खगोलीय पिंडों की पहचान रखने वालों को इसे देख पाना आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें- पर्यटक जरा ध्‍यान दें! उत्‍तराखंड की इस पर्यटन नगरी में स्ट्रीट डॉग का आतंक, रोजाना 90 लोग पहुंच रहे अस्‍पताल

नेपच्यून और यूरेनस को दूरबीन के बिना नहीं देखा जा सकता

डा शशिभूषण पांडेय के अनुसार नेपच्यून और यूरेनस को दूरबीन के बिना नहीं देखा जा सकता है। यह दोनों ग्रह हमारे सौर मंडल के दूर के ग्रह हैं। बहरहाल 25 जनवरी की रात को ग्रहों की इस टोली को देखा जा सकेगा। इस खगोलीय घटना को परेड आफ प्लैनेट नाम दिया गया है।

यह परेड 21 जनवरी से शुरू हो जाएगी । जिसमें सभी ग्रह लगभग एक सीध में नजर आएंगे और 25 जनवरी की रात यह नजारा अद्भुत होगा। इस घटना में सांझ ढलते ही शुक्र ग्रह सबसे पहले नजर आएगा। इसके बाद लाल ग्रह मंगल और अंधेरा गहराते ही तारों के बीच बृहस्पति दिखाई देने लगेगा। इसके बाद शनि के दर्शन होने लगेंगे।