विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम मेले का शुभारंभ 11 मार्च को nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 09 Mar 2020 07:54 PM (IST)

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम मेले का शुभारंभ सरकारी तौर से 11 मार्च को होगा। मेले का शुभारंभ ठूलीगाड़ मेला क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत करेंगे।

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम मेले का शुभारंभ 11 मार्च को nainital news
उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम मेले का शुभारंभ 11 मार्च को nainital news

टनकपुर, जेएनएन : उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम मेले का शुभारंभ सरकारी तौर से 11 मार्च को होगा। मेले का शुभारंभ ठूलीगाड़ मेला क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी संयुक्त रूप से करेंगे। मेला तीन माह तक चलेगा।

एसडीएम व मेला मजिस्ट्रेट दयानंद सरस्वती ने बताया कि 11 मार्च को पूर्वाह्न11 बजे मेले का शुभारंभ ठूलीगाड़ मेला क्षेत्र में होगा। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के अलावा बाहरी जनपदों से भी अतिरिक्त जिला फोर्स आनी शुरू हो गई है। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अल्मोड़ा व बागेश्वर जिले से फोर्स पहुंच गई है। अन्य जिलों से भी फोर्स का पहुंचना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि ठूलीगाड़ चौकी का प्रभारी लक्ष्मण सिंह, भैरव मंदिर में एसआइ नारायण सिंह व काली मंदिर में एसआइ सुरेंद्र सिंह खड़ायत को जिम्मा सौंपा गया है। जबकि बूम चौकी प्रभारी का जिम्मा एसएआइ आरएस डांगी को दिया गया है।

वहीं, मेला शुरू होने से पूर्व ही मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं। जबकि मंगलवार को छलड़ी समाप्त होते ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं के उमडऩे का क्रम शुरू हो जाएगा। इस बार पीलीभीत चुंगी में श्रद्धालुओं के लिए स्वागत गेट भी बनाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते रेलवे अतिरिक्त स्पेशल मेला ट्रेन भी चलाने जा रही है। परिवहन निगम द्वारा भी एक दर्जन बसें टनकपुर-ठूलीगाड़ के बीच संचालित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का यस बैंक में फंसा चार करोड़ का चेक, 50 हजार से अधिक निकाल नहीं सकते

यह भी पढ़ें : काशीपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण दो युवकाें की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।