विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काशीपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण दो युवकाें की मौत nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sun, 08 Mar 2020 06:49 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 08:34 PM (IST)

काशीुपर में होली दहन की तैयारी कर रहे छह युवक हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए। हादसे ...और पढ़ें

काशीपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण दो युवकाें की मौत nainital news
काशीपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण दो युवकाें की मौत nainital news

काशीपुर, जेएनएन : काशीुपर में मोहल्ले में होली दहन की तैयारी कर रहे छह युवक हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने मुरादाबाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

आइटीआई थानाक्षेत्र में बाजपुर रोड अम्बा विहार कालोनी में शनिवार रात होलिका दहन के लिए एक खाली प्लाट में पूजन की तैयारी चल रही थी। रात दस बजे कुछ युवक इस स्थान पर बांस का झंडा लगा रहे थे। गीला बांस प्लाट के ऊपर से गुजर रही 33 हजार केवीए हाईटेंशन लाइन के तारों से छू गया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से झंडा खड़ा कर रहे काॅलोनी के अधिवक्ता अभिषेक सिन्हा (30) पुत्र अनिल सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे कालोनी के लोकेश चंद्र परगाई (22) पुत्र महेश चन्द्र परगाई को ग्लोबल हास्पिटल ले जाया गया। रेफर करने पर मुरादाबाद के सांई हास्पिटल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, घटना में मामूली रूप से झुलसे अर्पित, गजेन्द्र सिंह, शुभम, सचिन, हर्षित व विपिन को उपचार के बाद  छुट्टी दे दी गई। अधिवक्ता अभिषेक सिन्हा का रविवार को अंतिम संस्कार हुआ जबकि लोकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें : चंपावत तहसीलदार के केयर टेकर को युवकों ने बंधक बनाकर की छेड़छाड़ 

यह भी पढ़ें : पत्नी के साथ मारपीट कर कराया गर्भपात, दूसरी शादी कर घर से पत्‍नी को निकाला