विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

coronavirus effect : उत्‍तराखंड में अस्‍पतालों के बाहर तैनात की गई पुलिस पुलिस तैनात

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 19 Mar 2020 09:11 AM (IST)

देशभर में अस्‍पतालों से कोरोना के संदिग्‍ध मरीजों के भागने की घटनाओं को देखते हुए उत्‍तराखंड में सतर्कता बरती जा रही है।

coronavirus effect : उत्‍तराखंड में अस्‍पतालों के बाहर तैनात की गई पुलिस पुलिस तैनात
coronavirus effect : उत्‍तराखंड में अस्‍पतालों के बाहर तैनात की गई पुलिस पुलिस तैनात

हल्द्वानीए जेएनएन : देशभर में अस्‍पतालों से कोरोना के संदिग्‍ध मरीजों के भागने की घटनाओं को देखते हुए उत्‍तराखंड में सतर्कता बरती जा रही है। हल्द्वानी और देहरादून में अस्पताल के आइसीयू के बाहर अब पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। यहां एसडीआरएफ की तैनाती कर दी गई है। क्वारंटाइन में रखे गए मरीजों से मुलाकात करने आए लोगों और मरीजों को भागने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

प्रदेश में इस समय कोरोना का केवल एक ही मामला सामने आया है। बावजूद इसके विदेश और बाहर से आने वाले लोगों को आइसोलेशन व क्वारंटाइन में रखा जा रहा है। यह देखने में आया है कि अस्पतालों में मरीजों के परिजन अथवा राजनीतिक लोग इनसे मिलने आ रहे हैं। कुछ स्थानों पर मरीजों के बिना बताए अस्पताल छोडऩे के मामले भी सामने आए हैं। इसे देखते हुए इन स्थानों पर पुलिस तैनात किए जाने का निर्णय लिया गया है।

बुधवार को सचिव स्वास्थ नितेश झा ने इस संबंध में जिलाधिकारी व एसएसपी नैनीताल व देहरादून को पत्र लिखकर यहां पुलिस की चौकसी बढ़ाने को कहा है ताकि बिना अनुमति यहां कोई भीतर प्रवेश न कर सके अथवा बिना बताए बाहर न जा सके। एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि हमने गार्ड तैनात किए हैं। पुलिस की तैनाती के लिए भी लिखा है।

विदेशी नागरिक की जांच भी नहीं हुई

जिले में इंटलीजेंस से लेकर तमाम विभागों व होटल संचालकों की लापरवाही आलम यह है कि एक सप्ताह तक करीब 10 विदेशी जिले में घूमने के बाद दिल्ली रवाना हो गए, लेकिन उनकी जांच नहीं हुआ।

आज 45 लोगों की होगी जांच

मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में प्रदेश भर से कोरोना वायरस से संक्रमित संदिग्ध मरीजों के सैंपल आने का सिलसिला जारी है। इन दो दिनों में 45 सैंपल आ चुके हैं। इसमें सबसे अधिक देहरादून के सैंपल हैं। प्राचार्य प्रो. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि इन सभी रिपोर्ट 19 मार्च को होगी।

प्रदेश भर के 16 मरीजों की जांच, सभी निगेटिव

कोरोना वायरस जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश भर से राजकीय मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में भेजे गए सभी 16 सैंपल निगेटिव मिले हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि बुधवार को वायरोलॉजी लैब में 16 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें से 14 मरीज देहरादून क्षेत्र के और दो मरीज हल्द्वानी के हैं। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं, तमाम प्रशिक्षु आइएफएस के सैंपल भी पहुंचे थे। अभी इसमें से कई लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इस लैब में अभी तक 45 मरीजों की जांच हो चुकी है। इसमें केवल एक मरीज ही पॉजिटिव निकला था।

स्वस्थ व्यक्तियों को मास्क पहनने की जरूरत नहीं

औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने बुधवार को केमिस्ट भवन डहरिया में दवा के होलसेल विक्रेताओं की बैठक ली। इसमें केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल रहे। मीनाक्षी बिष्ट ने सभी को निर्देश दिए कि खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज को मेडिकल स्टोर से सीधे दवा न दें। दवा केवल डॉक्टर के परामर्श पर ही दें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केमिस्ट को 100 मास्क ही दें। अगर किसी क्षेत्र में ज्यादा जरूरत है, तभी उपलब्ध कराएं। सभी से बिल लें। एक व्यक्ति को केवल दो मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्तियों को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। अगर जरूरत पड़ती है तो रुमाल ही बांधा जाए। एसोसिएशन के सचिव संदीप जोशी ने कहा कि सभी केमिस्टों को निर्देश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

कोरोना के लिए मेडिकल कॉलेज बनाएगा अलग वार्ड

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ने अलग से वार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए टीबी चेस्ट अस्पताल के निकट 75 बेड का वार्ड बनेगा। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि कोरोना वायरस के मरीज तेजी से दूसरों में संक्रमण फैलाते हैं। ओपीडी व इमरजेंसी में तमाम तरह के मरीज पहुंचते हैं, इसलिए अन्य मरीजों को भी खतरा रहता है। ऐसे में 75 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। कुछ और प्रक्रियाएं रह गई हैं। यह प्रस्ताव 19 मार्च को शासन के पास भेजा जाएगा। अस्तपाल को प्रीफैब्रिकेटेड बनाया जाएगा। इसमें सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसे बनाने में करीब एक माह का वक्त लग जाएगा।

यह भी पढ़ें : हल्‍द्वानी में अवैध हाट बाजार लगाने पर दो ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें : सुशीला तिवारी में कोरोना का संदिग्ध मरीज भर्ती, दिल्ली, जयपुर समेत कई शहरों में गया था घूमने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।