विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गला घोंटकर की गई थी 12 साल के पलक की हत्या, सौतेली मां और पिता पर मुकदमा दर्ज

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 06 May 2020 06:54 AM (IST)

पलक ने फांसी लगाकर जान नहीं दी बल्कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है।

गला घोंटकर की गई थी 12 साल के पलक की हत्या, सौतेली मां और पिता पर मुकदमा दर्ज
गला घोंटकर की गई थी 12 साल के पलक की हत्या, सौतेली मां और पिता पर मुकदमा दर्ज

सितारगंज, जेएनएन : पलक ने फांसी लगाकर जान नहीं दी बल्कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है। मृतका के नाना की तहरीर पर पुलिस ने पलक की सौतेली मां व पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शक्तिफार्म क्षेत्र के टैगोर नगर में सोमवार सुबह सुनील मंडल की 12 वर्षीय पुत्री पलक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को पलक की सौतेली मां रीना मंडल ने बताया था कि पलक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना बताया गया।

फोन पर की थी सौतेली मां द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत

इस मामले में पलक के नाना गोविंद सना निवासी टांडा बिजैसी थाना न्यूरिया, जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पलक को उसकी सौतेली मां प्रताडि़त करती थी। पलक इसकी जानकारी फोन से देती थी। पलक कहती थी कि उसे बुला लें, लेकिन लॉकडाउन से ऐसा नहीं कर सके।

पलक के जन्म एक साल बाद हो गई थी मां की मौत

पलक की मां की मौत उसके जन्म के एक साल बाद हो गई थी। इसके बाद दामाद सुनील ने उनकी दूसरी बेटी से विवाह कर लिया। वर्ष 2014 में दूसरी बेटी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद सुनील ने वर्ष 2016 में रीना मंडल से तीसरा विवाह किया। गोविंद के मुताबिक विवाह के बाद से ही रीना पलक को प्रताडि़त करती थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सौतेली मां व पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में कोतवाल सलाउद्दीन ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढें

आरोग्य सेतु एप पर कोरोना पॉजिटिव ट्रेस होने पर सितारगंज में मचा हड़कंप

काफी दिनों से नहीं खुला था कमरा, मकान मालिक ने अंदर जाकर देखा तो होश उड़ गए

शौकिनाें ने ऊधमसिंहनगर में खरीदी एक करोड़ की शराब

कोरोना पॉजीटिव ट्रक चालक के संपर्क में आए मंडी के 21 कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव