विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिस्टर, मिस व मिसेज उत्तराखंड कांटेस्ट के नाम पर युवाओं काे ठगकर आर्गनाइजर आस्‍ट्रेलिया फरार

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 25 Feb 2020 09:13 AM (IST)

सितारगंज के इवेंट ऑर्गनाइजर ने शहर के युवक-युवतियों से मिस्टर मिस एंड मिसेज उत्तराखंड कांटेस्ट आयोजित कराने के नाम पर हजारों रुपये ठग लिए।

मिस्टर, मिस व मिसेज उत्तराखंड कांटेस्ट के नाम पर युवाओं काे ठगकर आर्गनाइजर आस्‍ट्रेलिया फरार
मिस्टर, मिस व मिसेज उत्तराखंड कांटेस्ट के नाम पर युवाओं काे ठगकर आर्गनाइजर आस्‍ट्रेलिया फरार

हल्द्वानी, जेएनएन : सितारगंज के इवेंट ऑर्गनाइजर ने शहर के युवक-युवतियों से मिस्टर, मिस एंड मिसेज उत्तराखंड कांटेस्ट आयोजित कराने के नाम पर हजारों रुपये ठग लिए। चार युवक-युवतियों ने सोमवार को पहले कोतवाली और फिर मुखानी थाने पहुंचकर ठगी की शिकायत की। आरोपित ऑर्गनाइजर के देश छोड़कर ऑस्ट्रेलिया भागने की शिकायत की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रजिस्‍ट्रेशन शुल्‍क के नाम पर लिए हजारों

सोमवार दोपहर कोतवाली पहुंचे युवक-युवतियों ने बताया कि कुछ समय पूर्व एक फैशन शो में उनकी मुलाकात सितारगंज निवासी दीप ढिंडसा नाम के युवक से हुई। दीप ने खुद को इवेंट ऑर्गनाइजर बताया और मिस्टर, मिस एंड मिसेज उत्तराखंड कांटेस्ट कराने का झांसा दिया। दर्जनों युवक-युवतियों ने इस कांटेस्ट के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। हर व्यक्ति से साढ़े पांच हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के रूप में लिए गए। 14 फरवरी को कुसुमखेड़ा स्थित एक रेस्टोरेंट में उनका ऑडिशन भी कराया गया। कांटेस्ट रामपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में होने की जानकारी दी गई। अब दीप का मोबाइल नंबर बंद हो गया है।

फेसबुक के आधार पर आस्‍ट्रेलिया मिल रही लोकेशन

हालांकि वह फेसबुक अकाउंट पर अपनी फोटो अपलोड करने के साथ लाइव वीडियो शेयर कर रहा है। इनमें उसकी लोकेशन ऑस्टे्रलिया में आ रही है। कोतवाली पहुंचे युवक-युवतियों को पुलिस ने मुखानी थाने भेज दिया। वहीं, मुखानी पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत सुनकर लिखित तहरीर देने के लिए कहा है। पुलिस से मिलने वालों में काठगोदाम निवासी इंजा मुसरिफ व आजिम खान, मुखानी निवासी सोनिका मंचंदा व कुसुम थे।

यह भी पढ़ें : भरी कोर्ट में हत्या के दोषी ने जज को दे दी अंजाम भुगतने की धमकी

यह भी पढ़ें : केंद्रीय अंडर सेक्रेटरी परिवहन सुदीप दत्ता हाई कोर्ट में पेश हुए, जवाबों से संतुष्‍ट नहीं कोर्ट 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।