विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिता के बाद अब बेटा खेलेगा सीनियर इंटरनेशनल बास्केटबाल, फीबा एशिया कप के लिए चयन

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 19 Feb 2020 10:12 AM (IST)

खेल जगत से हल्द्वानी के लिए एक और अच्छी खबर है। एमबीपीजी कॉलेज के बास्केटबाल खिलाड़ी प्रशांत रावत का चयन फीबा एशिया कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।

पिता के बाद अब बेटा खेलेगा सीनियर इंटरनेशनल बास्केटबाल, फीबा एशिया कप के लिए चयन
पिता के बाद अब बेटा खेलेगा सीनियर इंटरनेशनल बास्केटबाल, फीबा एशिया कप के लिए चयन

हल्द्वानी, जेएनएन : खेल जगत से हल्द्वानी के लिए एक और अच्छी खबर है। एमबीपीजी कॉलेज के बास्केटबाल खिलाड़ी प्रशांत रावत का चयन फीबा एशिया कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। 19 वर्षीय प्रशांत के पिता एनएस रावत भी लगातार चार साल देश के लिए बास्केटबाल खेल चुके हैं। उन्होंने चार बार अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी दावेदारी की।

मूल रूप से अल्मोड़ा के लमगड़ा व वर्तमान में बाराही कॉलोनी पीलीकोठी निवासी एनएस रावत ने बास्केटबाल में खास पहचान बनाई। टाटा स्टील जमशेदपुर में नौकरी करते हुए उन्होंने वर्ष 1993 से 2000 तक भारतीय टीम में रहकर इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, चायना में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल चैंपियनशिप खेली। इसके बाद वे रुद्रपुर स्थित एक निजी स्कूल में शारीरिक शिक्षक पद पर नियुक्त हुए। इस दौरान वह अपने बेटे प्रशांत के साथ बास्केटबाल की प्रैक्टिस करते रहे।

पिता से मिली सीख की ही बदौलत बेटे ने अब तक नेशनल में ब्रांज तो जूनियर इंटरनेशनल में गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। 2017-18 में प्रशांत ने भारतीय जूनियर टीम से एशियन बास्केटबाल चैंपियनशिप भी खेली। अब उनका चयन भारतीय सीनियर टीम में फीबा एशिया कप के लिए हुआ है। भारतीय टीम का मुकाबला 21 फरवरी को बहरीन तो 24 फरवरी को इराक से होगा। प्रशांत वर्तमान में बेंगलुरू में चल रहे नेशनल कैंप में हैं।

यह भी पढ़ें : हल्‍द्वानी के इन लोगों से सीखें घर के कचरे का इस्तेमाल, तैयार कर रहे जैविक खाद

यह भी पढ़ें : अंतिम सांसे ले रहा है आकाशगंगा का विशाल तारा बेटेल्गयूज़, कभी भी हो सकता है महाविस्फोट