विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नैनीताल में खून से लतपथ मिला नेपाली युवक, असपताल में डॉक्‍टरों ने मृत घोष‍ित किया

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 06 May 2020 07:07 PM (IST)

तल्लीताल हल्द्वानी रोड स्थित सेल टैक्स कार्यालय में संदिग्ध अवस्था मे नेपाली मूल का युवक खून से लतपथ मिला।

नैनीताल में खून से लतपथ मिला नेपाली युवक, असपताल में डॉक्‍टरों ने मृत घोष‍ित किया
नैनीताल में खून से लतपथ मिला नेपाली युवक, असपताल में डॉक्‍टरों ने मृत घोष‍ित किया

नैनीताल, जेएनएन : नैनीताल में हल्द्वानी रोड स्थित सेल टैक्स कार्यालय में संदिग्ध अवस्था मे नेपाली मूल का युवक खून से लतपथ मिला। सेल टैक्स कर्मचारी नितिन कुमार और अनिल कुमार ने इसकी सूचना पुलिस और 108 को सूचना दी। पुलिस ने युवक को बीडी पाण्डे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नशे में पैर फिसलने से युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है।

नैनीताल में सेल टैक्स कर्मचारी नितिन कुमार और अनिल कुमार कार्यालय का कामकाज निपटाकर बाहर आ रहे थे। कार्यालय के गेट के सामने एक युवक खून से लतपथ अचेत पड़ा हुआ दिखाई दिया। दोनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद एसओ विजय मेहता, एसआई दलीप कुमार, दीपक बिष्ट समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुँचे। युवक को तुरंत बीडी पाण्डे अस्पताल पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसओ विजय मेहता ने बताया कि मृतक राम बहादुर पुत्र बम बहादुर दयलेख बिंद्रासयनी नेपाल का मूल निवासी था। लंबे समय से वह यहां काम कर रहा था। मृतक के पास शराब भी बरामद हुई है। अधिक शराब के सेवन के बाद भवन से गिरने से मौत हुई हो ऐसा लग रहा है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही लग पायेगा।

यह भी पढें 

आरोग्य सेतु एप पर कोरोना पॉजिटिव ट्रेस होने पर सितारगंज में मचा हड़कंप

काफी दिनों से नहीं खुला था कमरा, मकान मालिक ने अंदर जाकर देखा तो होश उड़ गए

शौकिनाें ने ऊधमसिंहनगर में खरीदी एक करोड़ की शराब


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।