Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nainital-Udhamsingh Nagar Lok Sabha Chunav Result 2024: आजादी के बाद से अब तक भाजपा-कांग्रेस में ही हुई Fight, फि‍र खिला कमल

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:45 PM (IST)

    Nainital-Udhamsingh Nagar Lok Sabha Chunav Result 2024 आजादी के बाद से अब तक उत्‍तराखंड की नैनीताल-ऊधम सिंह लोकसभा सीट पर हुए लोकसभा चुनाव में मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच ही रहा। 19 अप्रैल को पहले चरण में उत्‍तराखंड की पांचों सीटों पर मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा कांग्रेस बसपा समेत 10 प्रत्याशी मैदान में थे। मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच ही रहा है।

    Hero Image
    Nainital-Udhamsingh Nagar Lok Sabha Chunav Result 2024: कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रकाश जोशी, भाजपा प्रत्‍याशी अजय भट्ट

    ऑनलाइन डेस्‍क, देहरादून। Nainital-Udhamsingh Nagar Lok Sabha Chunav Result 2024: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों के लिए सात चरणों का मतदान शनिवार, 1 जून को समाप्त हुआ और इसके बाद सभी को देश के सबसे बड़े चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार था। चार जून को नतीजे आए तो भाजपा ने एक बार फि‍र उत्‍तराखंड में हैट्रिक मार लीफ

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आजादी के बाद से अब तक उत्‍तराखंड की नैनीताल-ऊधम सिंह लोकसभा सीट पर हुए लोकसभा चुनाव में मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच ही रहा है और इस बार भी कुछ ऐसा ही दिखाई दिया। लेकिन भाजपा ने शुरुआत से ही इस सीट पर बढ़त बनाए रखी। 

    नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी अजय भट्ट ने जीत दर्ज कर ली है। उन्‍होंने कुल 772671 वोट प्राप्‍त किए। उन्‍होंने कांग्रेस प्रत्‍याश प्रकाश जोशी को 334548 से शिकस्‍त दी।

    अजय भट्ट दूसरी बार मैदान में

    इस सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता अजय भट्ट दूसरी बार मैदान में थे। वह केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री भी हैं। वह रानीखेत सीट से विधायक रहने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

    वहीं कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को अपना प्रत्‍याशी बनाया। वह संगठन के रणनीतिकार रहे हैं। वह पूर्व में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अन्य राज्यों में चुनाव प्रभारी भी रहे हैं।

    बता दें कि 19 अप्रैल को पहले चरण में उत्‍तराखंड की पांचों सीटों पर मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस, बसपा समेत 10 प्रत्याशी मैदान में थे।

    11 बार कांग्रेस ने मारी बाजी

    शुरुआत में 25 वर्ष तक यह सीट गोविंद बल्लभ पंत के परिवार के पास रही। इस सीट पर 11 बार कांग्रेस ने बाजी मारी। वहीं चार बार भाजपा जीती।

    एक बार भारतीय लोक दल और एक बार जनता दल के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। तीन बार उत्तर प्रदेश व एक बार उत्तराखंड के सीएम रहे एनडी तिवारी भी इस सीट से तीन बार जीते।

    तीन हिस्सों में बंटी यह सीट

    नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट तीन हिस्सों में बंटा है। पहला तराई, दूसरा भाबर और तीसरा पर्वतीय। तराई में ऊधम सिंह नगर जिला है। भाबर में हल्द्वानी, लालकुआं व कालाढूंगी क्षेत्र है। पर्वतीय में नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामगढ़ क्षेत्र है। इस सीट पर लगभग 27 प्रतिशत क्षत्रिय, 17 प्रतिशत ब्राह्मण, 16 प्रतिशत अल्पसंख्यक, 16.8 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 5.17 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के हैं। बाकी अन्य जातियों के लोग हैं।