Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये कैसा ट्रैफिक प्लान...हल्द्वानी में अब भी जाम, मुख्य मार्ग पर पैक तो लिंक मार्ग व गलियों से निकल रहे लोग

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
    Updated: Fri, 21 Oct 2022 09:57 PM (IST)

    Nainital News हल्द्वानी में शुक्रवार को भी जाम देखने को मिला। दीपावली में पहाड़ के लोग भी सामान खरीदने के लिए हल्द्वानी पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ ज्यादा उमड़ पड़ी। पुलिस का ट्रैफिक प्लान भी इस भीड़ के आगे बेअसर दिखा।

    Hero Image
    त्योहार पर घर लौट रहे प्रवासियों की संख्या भी काफी ज्यादा हो गई।

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Nainital News: ट्रैफिक प्लान लागू होने के बाद भी शुक्रवार को शहर में जाम देखने को मिला। कालाढूंगी रोड, देवलचौड़ और केमू स्टेशन वाली सड़क पर वाहनों का काफिला ज्यादा नजर आया। मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी होने के कारण लोग लिंक मार्ग व गलियों से निकलने की कोशिश में लग गए, लेकिन कुछ देर बाद यहां भी वहीं हाल नजर आया। ऐसे में घर से बाजार को निकले लोगों को खरीदारी से पहले जाम में उलझना पड़ा। व्यवस्था बनाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नया ट्रैफिक प्लान दिखा बेअसर

    दीपावली पर बाजारों में भीड़ अचानक बढ़ जाती है। हल्द्वानी से लेकर पहाड़ के लोग भी सामान खरीदने के लिए पहुंचते हैं। जिस वजह से पुलिस ने 21 से 24 अक्टूबर तक नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया। लेकिन शुक्रवार को स्थिति यह थी कि बाहर से त्योहार पर घर लौट रहे प्रवासियों की संख्या भी काफी ज्यादा हो गई।

    सड़कें पर रेंगते रहे वाहन

    ऐसे में रोडवेज और केमू स्टेशन पर भी भीड़ नजर आने लगे। सड़कें भी जाम नजर आई। वहीं, मुख्य बाजार के अंदर कुछ लापरवाह लोगों ने दोपहिया वाहन डाल दिए। जिस वजह से वहां की व्यवस्था और बिगड़ गई। अभी तीन दिन और इस स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पुलिस की चुनौती भी बढ़ेगी।

    बाजार में पुलिस रही मुस्तैद

    त्योहारी सीजन के चलते शुक्रवार को हल्द्वानी बाजार में खासी भीड़ देखने को मिली। सदर बाजार, पटेल चौक समेत मुख्य बाजार में लोग दुकानों पर खरीदारी करने पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मी दिनभर मुस्तैद रहे। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि बाजार में भीड़ अधिक है, पर इनमें खरीदार काफी कम हैं। जो हैं, तो वह भी छोटे-मोटे सामान की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में अतिक्रमण के कारण भी अधिक भीड़ दिखती है।