Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दहाड़ा "शेर" बही स्कार्पियो, पुलिस ने बचाई 10 जिंदगी; दो घंटे तक कार में फंसे रहे लोग

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 07:03 PM (IST)

    नैनीताल के चोरगलिया में जागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार शेर नाले में बह गई। मजदूरों की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रस्सी और बुलडोजर की मदद से सभी 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कार सवारों ने पुलिस को धन्यवाद दिया। एसएसपी ने पुलिस टीम को शाबाशी दी।

    Hero Image
    शेर नाले में फंसे कार सवारों को निकालते पुलिसकर्मी। वीडियो ग्रैब

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रविवार की रात बाढ़ के पानी का शोर और सोमवार की भोर पीलीभीत के 10 लोगों के लिए नया सवेरा जैसा था। मौत के मुंह में फंसे 10 लोगों को मजदूरों की सजगता और पुलिस की सक्रियता ने बचा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामला चोरगलिया रोड पर शेर नाले का है। जब 10 लोग जागेश्वर धाम से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। तब पानी के तेज बहाव ने स्कार्पियो को चपेट में ले लिया।

    कार रपटे से बहकर पलट गई और उसमें सवार लोगों की सांसें अटक गईं। चीख पुकार सुन पास में काम कर रहे मजदूर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। दो घंटे रेस्क्यू अभियान के बाद सभी लोगों को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

    पीलीभीत निवासी अमन कश्यप, कार चालक राहुल कश्यप, टीटू दिवाकर, मनीष लोधी, रमेश चंद्र, चंद्र सैन, अंकित कटियार, करन लोधी, रोहित कश्यप व अभिमन्यु अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम मंदिर में दर्शन के लिए गए थे।

    रविवार रात को सभी स्कार्पियो से वापस पीलीभीत के लिए लौट रहे थे। बारिश तेज थी। चोरगलिया नाले पर पहुंचते ही चालक राहुल ने कार शेरनाले में डाल दी। नाले के बीच में पहुंचकर कार बंद हो गई। देखते ही देखते कार पानी के तेज बहाव में बहकर पलट गई।

    उसमें सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। पुल के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने कार सवारों को बहते देखा और इसकी सूचना तुरंत चोरगलिया पुलिस को दी। इस पर चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी अपनी टीम के संग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

    रात साढ़े 12 बजे से चला रेस्क्यू अभियान दो बजे तक चला। पुलिस ने रस्सी के सहारे सभी कार सवारों को बाहर निकाला। जिसके बाद लोगों व पुलिस ने राहत की सांस ली।

    बढ़ रहा था पानी सहमे थे लोग.. बुलडोजर ले आई पुलिस

    थानाध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया जब रेस्क्यू अभियान शुरू किया तो तेज बारिश हो रही थी और नाले का जलस्तर बढ़ रहा था। लोगों को समय से बाहर निकालने बहुत बड़ी चुनौती थी। पुलिस ने अपनी जान जोखिम में डाल लोगों की बचाने की ठान ली।

    नाले के किनारे एक बुलडोजर को लाकर खड़ा किया। एक रस्सी बुलडोजर व दूसरी रस्सी नाले में बही कार पर बांधी। इसकी मदद से पुलिस कार सवारों तक पहुंची। बाद में रस्सी के सहारे सभी लोगों को नाले से बाहर लाया गया।

    कार सवारों ने बोला थैंक्यू, एसएसपी ने दी शाबासी

    जिस नाले में कार सवार फंसे थे। उसमें पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। मजदूर चीत्कार नहीं सुनते तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालाकि ग्रामीणों ने भी आधी रात को पुलिस को भरपूर सहयोग किया। जान बचने के बाद कार सवारों ने पुलिस को थैंक्यू बोला। एसएसपी पीएन मीणा ने पुलिस की तत्परता पर शाबासी दी है।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में भारी बारिश का कहर, चंबा में बादल फटा, तीन हाईवे सहित 468 सड़कें बंद, 121 हुआ मौत का आंकड़ा, तस्वीरों में देखिए तबाही

    comedy show banner
    comedy show banner