Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nainital: नैनी लेक में बोटिंग कर रहे थे पर्यटक, बीच झील में की ऐसी हरकत कि देखने वालों की अटक गई सांसें

    Updated: Sun, 23 Feb 2025 06:59 PM (IST)

    Nainital News नैनीताल की नैनी झील में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है लेकिन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा है। कई पर्यटक बिना लाइफ जैकेट के झील में नौकायन कर रहे हैं और कुछ ने तो बीच झील में कुछ ऐसा किया कि देखने वालों की सांसें अटक गईं। जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

    Hero Image
    Nainital News: नैनीझील में नौकायन के दौरान नहाते पर्यटक। Jagran

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। Nainital News: नैनीझील में नौकायन कर रहे कई पर्यटक सुरक्षा मानकों को अनदेखा कर अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे है। मगर मानकों के अनुपालन व देखरेख के जिम्मेदारों को इसकी कोई सुध नहीं है।

    बिना लाइफ जैकेट झील में नौकायन तो आम हो गया है, मगर शनिवार को कुछ पर्यटकों ने हद ही कर दी। पैडल बोट से बीच झील पर पहुंच पर्यटक झील में ही गोते लगाने लगे। बीच झील में रहा रहे पर्यटकों का वायरल हो रहा वीडियों जिम्मेदारों पर सवाल उठा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यटकों को लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य

    बता दें कि नैनी झील में नौकायन करने वाले पर्यटकों को लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य है। मगर नाव चालक नियमों को ताक में रखकर पर्यटकों को नौकायन करा रहे हैं। शनिवार दोपहर पैडल बोट से बीच झील में पहुंचे कुछ पर्यटकों ने कपड़े उतार झील में कूद लगा दी।

    यह भी पढ़ें- CAG रिपोर्ट से सामने आई उत्‍तराखंड कर्मकार कल्याण बोर्ड की धांधली, बिना मंजूरी खर्च कर डाले 607.09 करोड़

    अन्य नौका चालकों ने पर्यटकों को इसकों लेकर टोका मगर उन्होंने एक नहीं मानी। इस बीच कुछ लोगों ने झील के बीच नहा रहे पर्यटकों का वीडियो बना लिया। रविवार को शहर में वायरल हो रहा वीडियों पालिका व पुलिस की भी कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।

    ईओ दीपक गोस्वामी ने बताया कि नाव संचालकों व चालकों को बिना लाइफ जैकेट नौकायन नहीं कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। संबंधित पैडल बोट का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में नौकायन करने वाले पर्यटकों का आधार कार्ड की फोटो लेकर फार्म भरवाने के बाद ही नौकायन कराई जाएगी। जिससे नौकायन करने वाले पर्यटकों की जानकारी भी नाव संचालक के पास रहे।

    नैनीताल की सैर का मतलब है सुकून और मस्ती

    नैनीताल: मौसम कैसा भी हो, नैनीताल की सैर पर्यटकों के लिए सुकून और मस्ती भरा होता है। देश को अनेक महानगरों से आए सैलानियों ने रविवार को कुछ ऐसे ही विचार व्यक्त किए। उत्तर प्रदेश व दिल्ली एनसीआर से अधिकांश नैनीताल पहुंचे हुए हैं, जो नगर के नैसर्गिक पर्यटन स्थलों की सैर कर बेहद खुश हैं और अपने हर पल को यादगार बना लेना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में 188 हेक्टेयर वनों पर चला दी गई जेसीबी, CAG Report से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    वीकेंड पर काफी संख्या में सैलानी नगर सैर पर पहुंचे हुए हैं। मौसम बादलों के साथ भले ही कुछ अलसाया हुआ प्रतीत हो रहा था, लेकिन सैलानियों के लिए मौसम कोई मायने नहीं थे, वे तो यहां की नैसर्गिक सुंदरता के दीवाने थे। साथी व परिजनों के साथ बोटिंग, घुड़सवारी करते सेल्फी लेना और इन लम्हों को यादगार बनाना मकसद था।

    मैदानी क्षेत्रों में बढ़ने लगा तापमान

    पर्यटकों का कहना था कि मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ने लगा है। जिस कारण लग रहा था कि नैनीताल में भी गर्मी का अहसास होगा। मगर यहां अब भी काफी ठंडा है। मगर झील, साफ वातावरण के बीच सर्द हवाएं मन काे लुभा रही है। इंसेट शादी के बाद किसी हिल स्टेशन पर जाने का मन था। यहां आकर पूरा टूर यादगार रहा है। अगली बार परिवार के साथ घूमने जरुर आयेंगे।

    बरेली के पर्यटक दंपति वाशिव व रोमा इंसेट नैनीताल दूसरी बार आया हूं, मगर इस बार शहर पहले से अधिक खूबसूरत लग रहा है। - शिवम कुमार, गुरुग्राम

    नैनीताल का हर नजारा खूबसूरत है। गुलाबी ठंड के साथ पहाड़ चढ़ने के दौरान हो रही गर्मी का अनूठा अहसास है। - पिंटो मलिक, मेरठ

    नैनीताल में पेड़ों से ढके ऊचे पर्वत, तालाब मन को सुकून पहुंचाते है। शीतकाल में यहां आना अलग अनुभव रहा है। - राजेश शर्मा, गंगा शर्मा पर्यटक चंदौसी यूपी