विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने किया वाहन चढ़ाने का प्रयास

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 20 Jan 2017 03:58 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 07:15 AM (IST)

अवैध खनन करने वालों के हौंसले बुलंद है। वन विभाग की टीम ने जब खनन माफियाओं को घेरा तो एक ...और पढ़ें

वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने किया वाहन चढ़ाने का प्रयास
वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने किया वाहन चढ़ाने का प्रयास

रामनगर, नैनीताल [जेएनएन]: अवैध खनन करने वालों के हौंसले बुलंद है। वन विभाग की टीम ने जब खनन माफियाओं को घेरा तो एक ने वाहन से वन विभाग के वाहन पर टक्कर मारने का प्रयास किया।

तराई पस्चिमी वन प्रभाग में वन विभाग के एसडीओ बीएस शाही और कलम सिंह बिष्ट ने रेंजरों और कर्मचारियों के साथ सयुंक्त अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें: गंगा पर अवैध खनन में प्रशासन की संलिप्तता: शिवानंद सरस्वती

कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा और नदी से वाहन लेकर भागने लगे। इस दौरान टीम ने अवैध खनन कर भाग रही तीन ट्रेक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। इसके बाद तीन ट्रैक्टर ट्रॉली और एक डंपर भी टीम के हत्थे चढ़ गए।

पढ़ें: खनन माफियाओं के पूरे खेल में सरकार का समर्थन: शिवानंद सरस्वती

वन कर्मी डंपर को पकड़ कर ला रहे थे। तभी कुछ खनन माफिया कर्मचारियों से मारपीट कर वाहन को भगा ले गए। इस दौरान विभागीय वाहन पर टक्कर मारने का भी प्रयास किया। पकड़े गए ट्रेक्टर ट्रॉलियो को वन कर्मी अपनी सुरक्षा में लेकर रामनगर पहुंचे। एसडीओ ने बताया की फरार डंपर चालक और मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है।

पढ़ें: उत्तराखंड सरकार ने जनता को दिया धोखा: शिवानंद सरस्वती

पढ़ें: मातृसदन आश्रम के परमाध्यक्ष ने अवैध खनन पर सीएम रावत को घेरा