विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Covid-19 : सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जमाती की ब्रेन स्ट्रोक से मौत

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 21 Apr 2020 07:24 PM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2020 09:46 PM (IST)

दिल्ली से रामनगर पहुंचे एक जमाती की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन ...और पढ़ें

Covid-19 : सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जमाती की ब्रेन स्ट्रोक से मौत
Covid-19 : सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जमाती की ब्रेन स्ट्रोक से मौत

हल्द्वानी, जेएनएन : दिल्ली से रामनगर पहुंचे एक जमाती की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था। मौत होने का कारण ब्रेन स्ट्रोक बताया जा रहा है। कोरोना जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बता दें कि एसटीएच में कुल 13 कोरोना पॉजीटिव भर्ती किए गए हैं। इनके अलावा कई संदिग्धों को भी आइसोलेशन में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जमाती की मौत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

दिल्ली के तुगलकाबाद निवासी 60 वर्षीय शदीक अहमद जमात के साथ 27 फरवरी को रामनगर पहुंचा था। तब से वह यहीं था। इसके बाद इसे रामनगर में क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। जहां तबीयत बिगडऩे पर 17 अप्रैल को मरीज को सुशीला तिवारी कोविड-19 अस्पताल में रेफर कर दिया था। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया था। साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण की भी जांच हुई, लेकिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव थी। मंगलवार को उपचार के दौरान अहमद ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज कोविड-19 अस्पताल के समन्वयक रोहित मीणा ने बताया कि इस मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी मौत ब्रेन स्ट्रोक से हुई है। बता दें कि उत्तराखंड में अब तक कुल 46 कोरोना पॉजीटिव मिल चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें

पंतनगर में क्वारंटाइन क‍िया गया अमेठी का युवक हुआ फरार

 

डीआइजी जगत राम जोशी ने कोरोना से जंग के साथ जवानों का बढ़ाया मनोबल

कर्फ्यू जोन बनभूलपुरा में सड़क किनारे खड़ी कार अचानक धू-धू कर जल उठी

नेता प्रतिपक्ष ने दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को प्रदेश सरकार से लाने की मांग की