यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Lockdown : पंतनगर में क्वारंटाइन किया गया अमेठी का युवक हुआ फरार
पंतनगर के विश्व सरैया भवन में क्वारंटाइन अमेठी निवासी युवक फरार हो गया। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में ...और पढ़ें

रुद्रपुर, जेएनएन : पंतनगर के विश्व सरैया भवन में क्वारंटाइन अमेठी निवासी युवक फरार हो गया। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुट गई। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोराना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉक डाउन घोषित किया गया है। साथ ही प्रत्येक राज्य और जिलों की सीमा पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। पास धारकों को छोड़कर अन्य लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित है। बावजूद इसके लोग चोरी छिपे एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोग पकड़ में आने के बाद पुलिस उन्हें क्वारंटाइन, होम क्वारंटाइन और आइसाेलेट कर रही है। दो सप्ताह पहले पंतनगर थाना पुलिस पंतनगर-नगला रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच चोरी छिपे जा रहे कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़कर पंतनगर के विश्व सरैया भवन में क्वारंटाइन कर लिया था।
बताया जा रहा है कि सोमवार को विश्व सरैया भवन में क्वारंटाइन यूपी, अमेठी, थाना कमरौली के चांदगढ़ निवासी तनवीर पुत्र अतिक अहमद अचानक लापता हो गया। काफी देर तक भी जब वह क्वारंटाइन में तैनात पुलिस और अन्य विभागों के कर्मचारियों को नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन की गई। इस दौरान पता चला कि वह क्वारंटाइन से फरार हो गया है। सूचना पर सीओ अमित कुमार, एसओ पंतनगर अशोक कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली।
