विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

coronavirus : आइसोलेट जमातियों ने घर के खाने और नाइट ड्रेस के लिए किया हंगामा

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 07 Apr 2020 02:37 PM (IST)

रुद्रपुर जिला अस्पताल में आइसोलेट लोगों ने नाइट ड्रेस और घर का खाना मंगाने को लेकर जमकर हंगामा काटा।

coronavirus : आइसोलेट जमातियों ने घर के खाने और नाइट ड्रेस के लिए किया हंगामा
coronavirus : आइसोलेट जमातियों ने घर के खाने और नाइट ड्रेस के लिए किया हंगामा

रुद्रपुर, जेएनएन : रुद्रपुर जिला अस्पताल में आइसोलेट लोगों ने नाइट ड्रेस और घर का खाना मंगाने को लेकर जमकर हंगामा काटा। इसका पता चलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारियों ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया।

बता दें कि एक मार्च के बाद दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मजार गए 28 लोगों को ऊधमसिंहनगर पुलिस ने ट्रेस किया था। इसमें से 15 को जहां जिला अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया था, वहीं आठ लोगाें को क्वारंटाइन किया गया था। जबकि पांच को होम क्वारंटाइन किया गया था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को जिला अस्पताल में आइसाेलेट कुछ लोगों ने घर का खाना मंगवाने और नाइट ड्रेस को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। आइसोलेट वार्ड में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने।

सूचना पर पुलिस अधिकारी और जिला अस्पताल के पीएमएस समेत अन्य लोग पहुंच गए। काफी देर समझाने के बाद वह माने। जिला अस्पताल के पीएमएस डा.टीडी रखोलिया ने बताया कि घर का खाना मंगवा रहे थे। जो संभव नहीं था। इसके अलावा कुछ नाइट ड्रेस की मांग कर रहे थे। समझाने पर सभी मान गए थे।

यह भी पढें 

कोरोना संक्रमितों के मिलने पर हल्द्वानी का बनभूलपुरा 72 घंटे के लिए सील

रुद्रपुर में 14 लोगों की की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, 15 अन्य का सैंपल भेजा गया

अल्मोड़ा में भी जमाती का कोरोना पॉजिटिव आया, उत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या 27 ई

बगैर अनुमति 22 विदेशी पर्यटकों को ठहराने पर होमस्टे के मालिकों पर मुकदमा दर्ज 

कालाढूंगी के कोरोना पॉजिटिव मिले युवक के संपर्क में आए परिवार के आठ लोग 

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।