विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

coronavirus : जमातियों से अब अपने भी बना रहे दूरी, जामा मिस्जद के इमाम ने ताल्लुक से इन्कार किया

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 09 Apr 2020 06:08 PM (IST)

शहर की जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल खालिक ने बयान जारी किया है कि मस्जिद का ताल्लुक किस भी जमात ...और पढ़ें

coronavirus : जमातियों से अब अपने भी बना रहे दूरी, जामा मिस्जद के इमाम ने ताल्लुक से इन्कार किया
coronavirus : जमातियों से अब अपने भी बना रहे दूरी, जामा मिस्जद के इमाम ने ताल्लुक से इन्कार किया

नैनीताल, जेएनएन : देशभर में कोरोना का संक्रमण फैलाने में कैरि‍यर बने जमात के लोगों ने पूरे मुस्लिम समुदाय की शाख को जाने-अंजाने बट्टा लगाया है। यही कारण है क‍ि समुदाय के लोग उनसे अब अपने ताल्‍लुक को लेकर कतराने लगे हैं। एक ऐसा ही वाकया नैनीताल में नजर आया है। शहर की जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल खालिक ने बयान जारी किया है कि मस्जिद का ताल्लुक किस भी जमात से नहीं है। हालांकि उनके इस बयान के बाद लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करनी भी शुरू कर दी है। इमाम के बयान पर मोहर्रम कमेटी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। लिखित बयान जारी कर कहा है कि नैनीताल की अंजुमन इस्लामिया पिछले डेढ़ दशक से तब्लीगी जमात की सरपरस्ती करती रही है। ऐसे में इमाम इस तरह का बयान कैसे दे सकते हैं। उन्होंने इमाम के बयान को गलत व भ्रामक करार दिया है।

निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने वाले जिले के करीब 10 जमातियों में कोरोना वायरस पॉजीटिव मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। संक्रमितों को कुमाऊं के सबसे बड़े हॉस्पिटल सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। लोगों में नाराजगी इस बात की है कि जब मरकज में शामिल लोगों में कोरोना संक्रमण के मामले आने लगे तब इन लोगों ने समझदारी दिखाने की जगह जाहिलियत दिखाई। जब खुद अस्पतालों में पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए थी, तब छिपने के चक्कर में कई लोगों को संक्रमित कर दिए। इनकी कारस्तानियों के कारण पूरे समुदाय पर सवाल उठा। यही कारण है कि समुदाय के ही लोग अब इनसे अपने संबंधों काे नकार रहे हैं। बता दें कि नैनीताल में मस्जिद के ईमाम और मोहर्रम कमेटी के बीच लंबे समय से विवाद होता रहा है। विवाद की वजह मोहम्मद साहब को लेकर एक टिप्पणी थी। इमाम की टिप्पणी सही थी या गलत इसका पता लगाने को मामला देवबंद तक पहुंचा था।

यह भी पढ़ें

जिम काॅर्बेट पार्क में हाथियों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड, महावत नहीं जा सकेंगे घर 

क्वारंटाइन सेंटर में फांसी लगाकर खुदकशी करने के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

आइसोलेट जमातियों ने घर के खाने और नाइट ड्रेस के लिए किया हंगामा

रिटायर्ड होने के बावजूद कोरोन से लड़ने के लिए रंजना ने फिर ज्वाइन किया हॉस्पि‍टल

कोरोना से लड़ने के लिए पंत विवि ने कम्युनिटी रेडियो को बनाया हथियार

जाने अमेरिका के चलते भारत के नेशनल पार्क और चिड़ि‍याघर में क्यों हुआ अलर्ट

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।