विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागेश्‍वर में पचास हजार की अवैध देसी शराब बरामद, आरोपित गिरफ्तार nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 19 Mar 2020 03:47 PM (IST)

बागेश्‍वर जिले में एक होटल से पुलिस ने करीब पचास हजार रुपए की अवैध देसी शराब बरामद की है। 11 ...और पढ़ें

बागेश्‍वर में पचास हजार की अवैध देसी शराब बरामद, आरोपित गिरफ्तार nainital news
बागेश्‍वर में पचास हजार की अवैध देसी शराब बरामद, आरोपित गिरफ्तार nainital news

बागेश्वर, जेएनएन : बागेश्‍वर जिले में एक होटल से पुलिस ने करीब पचास हजार रुपए की अवैध देसी शराब बरामद की है। 11 पेटी बाजपुर गुलाब देसी मसालेदार शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

एसपी रचिता जुयाल के आदेश पर पुलिस ने अवैध शराब, मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया। वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भागीरथी के पास आरोपित प्रदीप भट्ट पुत्र प्रताप भट्ट के होटल से 11 पेटी (528 पव्वे) बाजपुर गुलाब देसी मसालेदार शराब पकड़ी। आरोपित प्रदीप को गिरफ्तार करने के साथ ही शराब को सीज कर दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपित के खिलाफ धारा-60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।  बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब पचास हजार रुपए है।

आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मीना रावत, कांस्टेबल राकेश भट्ट, प्रदीप बजेली, प्रदीप कुमार आदि शामिल थे। इधर, पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब करोबारियों में हड़कंप मच गया है। मार्च माह में शराब सस्ती होने पर उसे बड़ी मात्रा में कारोबारी खरीद लेते हैं। शादी, विवाह और अन्य जलसों पर उसे ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। इसके अलावा गांवों तक भी अवैध शराब पहुंचाई जाती है।

यह भी पढ़ें : टैक्‍सी कारोबार पर पड़ा काेरोना का साया, पांच सौ टैक्सी संचालक हुए बेरोगजगार 

यह भी पढ़ें : ऋषिकेश में सार्वजनिक भूमि पर सड़क के किनारे बने मंदिर को दो माह में हटाने के आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।