Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोहल्ले में ढोलक-मंजीरे की थाप पर होली गीतों की गूंज, माहौल में घुले उल्लास के रंग

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sun, 17 Mar 2019 02:51 PM (IST)

    होली का उत्साह पूरे शबाब पर है। जगह-जगह बैठकी होली की महफिल सज रही है। गालों पर अबीर-गुलाल चढऩे लगा है। ढोलक-मंजीरे की थाप पर होल्यार मस्ती के रंग घोल रहे हैं।

    मोहल्ले में ढोलक-मंजीरे की थाप पर होली गीतों की गूंज, माहौल में घुले उल्लास के रंग

    हल्द्वानी, जेएनएन : होली का उत्साह पूरे शबाब पर है। जगह-जगह बैठकी होली की महफिल सज रही है। गालों पर अबीर-गुलाल चढऩे लगा है। ढोलक-मंजीरे की थाप पर होल्यार मस्ती के रंग घोल रहे हैं। गली, मोहल्लों में सुनाई दे रहे होली गीतों की गूंज ने माहौल में उल्लास के रंग घोल दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर के विभिन्न इलाकों में सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं ने बैठकी होली का आयोजन किया। परंपरागत गीतों के गायन के साथ स्वांग के जरिये होली उत्सव मनाया गया। जेल परिसर में वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य के आवास पर बैठकी होली हुई। जिसमें रंग बरसे भीगे चुनर वाली गाने पर महिलाओं ने नृत्य किया। भावना आर्य, नीतू रौतेला, पूर्णिमा, शिखा, लीला मनराल, अल्का टंडन, उर्मिला परिहार, कमला, मोहिनी, कविता, अल्का सिंह सहित अन्य महिलाओं ने होली गायन किया।

    सारथी सहयोग सेवा समिति के होली मिलन समारोह में जमकर होली खेली गई। सफेद और लाल रंग के परिधान पहनकर आई महिलाओं ने मुखौटे पहनकर स्वांग के जरिये हंसी-मजाक व मनोरंजक प्रस्तुतियां दी। तल्ली हल्द्वानी वार्ड 58 में महिलाओं की बैठकी होली की महफिल सजी। गणेश वंदना के साथ गायन आरंभ किया गया। भारती सतवाल, हेमा मेहरा, सरस्वती काला, तुलसी बोरा, चंपा महरा, गीता, दीपा, गंगा, प्रेमा व भगवती ने होली के मनमोहक गीत सुनाए।

    होली पर्व पर सबरंग

    एमबीपीजी कॉलेज में हिंदी विभाग की ओर से होली पर्व पर सबरंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टनकपुर के संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज उप्रेती शास्त्रीय होली गायन प्रस्तुत किया। विभाग प्रभारी विमला सिंह ने कुमाऊं के होली गायन, लोक एवं शास्त्र पर चर्चा करते हुए कुमाऊं की खड़ी और बैठकी होली के लोक पक्ष एवं शास्त्रीय पक्ष के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभा पंत ने किया। इस अवसर पर डॉ. बीना मथेला, डॉ. संतोष मिश्र, डॉ. रेखा बिष्ट, डॉ. चंद्रा खत्री, डॉ. देवयानी भट्ट, डॉ. जयश्री भंडारी, डॉ. आशा हरबोला, सुमित्रा आर्य, विजय यादव, भीम सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    पुलिस की लेंगे मदद

    सामाजिक चेतना समिति की सीएमटी कॉलोनी डहरिया में बैठक हुई। इस मौके पर होली त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। समिति के अध्यक्ष बिशन सिंह नैनवाल ने कहा कि हुड़दंग करने वालों से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। बैठक में त्रिलोक चंद्र जोशी, मुकेश भंडारी, गोविंद सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    होली पर मौसम साफ, 30 डिग्री रहेगा तापमान

    होल्यारों को मौसम का पूरा साथ मिलेगा। रंगों के त्यौहार में बारिश के कारण किसी तरह से रंग में भंग नहीं होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा। 20 मार्च को होलिका दहन होगा और 21 को रंगों की होली खेली जाएगी। इस दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन दोपहर का तापमान 30 डिग्री तक रहेगा। जिससे ठंडे पानी से जमकर होली खेली जा सकेगी। मैदानी इलाकों के साथ ही नैनीताल, मुक्तेश्वर सहित आसपास के इलाकों में भी चटख धूप खिलेगी।

    यह भी पढ़ें : सुस्‍मिता सेन ने इंस्‍टा पर नैनीताल के रोहमन के साथ खुलकर किया इश्‍क का इजहार

    यह भी पढ़ें : कुमाऊं की राजनीति में अच्‍छी खासी दखल रखने वाले इस राजवंश की जानिए कहानी