Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाई कोर्ट की सख्ती से जल प्रदूषित करने वाली प्रदेश की 15 फैक्ट्रियों पर ताला

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 27 Apr 2019 07:46 PM (IST)

    प्रदूषण नियंत्रण के प्रति हाई कोर्ट सख्त हुआ तो राज्य की कई फैक्ट्रियों से निकलने वाले गंदे पानी के नमूनों की जांच में 15 फैक्ट्रियों के नमूने फेल हो गए।

    Hero Image
    हाई कोर्ट की सख्ती से जल प्रदूषित करने वाली प्रदेश की 15 फैक्ट्रियों पर ताला

    ऊधमसिंह नगर, जेएनएन : प्रदूषण नियंत्रण के प्रति हाई कोर्ट सख्त हुआ तो राज्य की कई फैक्ट्रियों से निकलने वाले गंदे पानी के नमूनों की जांच कराई गई। जांच में 15 फैक्ट्रियों के नमूने फेल हो गए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन सभी फैक्ट्रियों को सील कर दिया। इससे उद्यमियों में हड़कंप मचा हुआ है। हाई कोर्ट ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को फैक्ट्रियों से निकलने वाले प्रदूषण की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इस पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने फैक्ट्रियों से छोड़े जाने वाले गंदा पानी के नमूनों की जांच कराई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जांच में ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर की पांच, सितारगंज की दो, रुड़की व हरिद्वार की छह व देहरादून की दो फैक्ट्रियों के पानी के नमूने फेल पाए गए। इन सभी को सील कर दिया गया। पीसीबी यूएस नगर ने शुक्रवार को रुद्रपुर की तीन व सितारगंज की दो फैक्ट्रियों को सील कर दिया था। शनिवार को रुद्रपुर की सनसेरा इंजीनियर कंपनी व रूप पॉलीमर कंपनी को सील कर दिया गया। पीसीबी यूएस नगर के क्षेत्रीय अधिकारी सुभाष चंद्र पंवार ने बताया कि मानक पूरा न करने पर शनिवार को रुद्रपुर की दो फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया। टीम में पर्यावरण अभियंता राकेश कंडारी, एन गोस्वामी आदि मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन में चमोली की दो फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें : आइएफएस संजीव के प्रार्थना पत्र व केंद्र के झूठे हलफनामे पर कैट ने मांगा जवाब