Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    National Fencing Championship: राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में हरियाणा का दबदबा, महाराष्ट्र को हराकर बना चैंपियन

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 10:28 AM (IST)

    20वीं कैडेट राष्ट्रीय तलवारबाजी स्पर्धा में हरियाणा ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में चैंपियनशिप अपने नाम की। बालिका वर्ग में चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में मणिपुर दूसरे स्थान पर रहा जबकि उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह गौलापार में हुआ जिसमे मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह थे।

    Hero Image
    गौलापार इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के मानसखंड हाल में 20वीं कैडेट राष्ट्रीय तलवारबाजी स्पर्धा में प्रतिभा करते खिलाड़ी। जागरण

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। 20वीं कैडेट राष्ट्रीय तलवारबाजी स्पर्धा में बालक-बालिका दोनों वर्गों में हरियाणा राज्य ओवरआल चैंपियन रहा। जबकि बालिका वर्ग में चंडीगढ़ दूसरे व पंजाब तीसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में मणिपुर दूसरे व उत्तरप्रदेश तीसरे स्थान पर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को गौलापार के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के मानसखंड हाल में राष्ट्रीय तलवारबाजी स्पर्धा का समापन हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे।

    फेंसिंग एसोसिएशन आफ इंडिया के महासचिव राजीव मेहता ने उन्हें नटराज की प्रतिमा व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही तलवारबाजी खेल को लेकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित भी किया। इससे पूर्व खिलाड़ियों के बीच अंतिम इपी टीम इवेंट खेले गए। जिसमें बालक वर्ग में हरियाणा के जीतेश, अश्विन, सक्षम व आर्यन ने स्वर्ण पदक जीता।

    वहीं महाराष्ट्र के संकेट अंबोरा, साईप्रसाद जंगवाड़, प्रथमेश व अथर्व वेग को रजत पदक मिला। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश के वैभव ढाका, गौरव, सौर्य कुमार व भानू प्रताप ने कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- भारत-पाक मैच पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, बोले- 'यह भावनाओं से नहीं खेला जाता'

    जबकि उत्तराखंड के भानू प्रताप सिंह, अक्षत सिंह, रुद्राक्ष राना व सुदर्शन सिंह नौवें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में हरियाणा की खुशी, अंशिका राना, आंचल सिहाग व पवनी सिहाग ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

    चंढीगढ़ की गुंजन, सान्या जैन, गायत्री शर्मा व कर्तिका शर्मा को रजत पदक मिला। जबकि महाराष्ट्र की वेदाश्री देशमुख, जानवी जादव, रोहिणी पाटिल व रिद्दीमा सिंह को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है।