विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होली के लिए तस्‍करी कर लाई गई हरियाणा ब्रांड की शराब की खेप पकड़ी गई nainital news

By Edited By:
Published: Wed, 04 Mar 2020 01:42 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 11:59 AM (IST)

होली पर बिक्री के लिए बाहरी राज्यों की शराब आने की आशंका पर पुलिस अलर्ट हो गई है। भोटियापड़ाव चौकी ...और पढ़ें

होली के लिए तस्‍करी कर लाई गई हरियाणा ब्रांड की शराब की खेप पकड़ी गई nainital news
होली के लिए तस्‍करी कर लाई गई हरियाणा ब्रांड की शराब की खेप पकड़ी गई nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : होली पर बिक्री के लिए बाहरी राज्यों की शराब आने की आशंका पर पुलिस अलर्ट हो गई है। भोटियापड़ाव चौकी पुलिस को हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही विदेशी ब्रांड की शराब की खेप और तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली है।

पुलिस ने तमाम इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया है। चौकी प्रभारी पीएस नगरकोटी ने बताया कि होली पर राजपुरा क्षेत्र में हरियाणा ब्रांड की शराब अवैध रूप से बिकने के लिए आने की सूचना मिली थी। बीते सोमवार की रात पुलिस टीम को वर्कशाप लाइन पर एक संदिग्ध ब्रीजा कार खड़ी दिखी। शक होने पर उसकी तलाशी ली गई। कार में हरियाणा ब्रांड की 24 पेटी शराब लदी मिली। इस पर चालक राजपुरा निवासी जीतू कश्यप को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में जीतू ने बताया कि वह राजपुरा व पहाड़ पर महंगे दामों में शराब बेचने के लिए हरियाणा से लेकर आया था। आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के लोगों से भी शराब तस्करी के मामलों की सूचना देने की अपील की गई है।

स्कूटी से हो रही थी शराब की तस्करी

पुलिस को स्कूटी से शराब तस्करी कर होम डिलीवरी की सुविधा देने वाले युवक को पकड़ने में सफलता मिली है। भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी पीएस नगरकोटी ने बताया कि जवाहर नगर निवासी प्रदीप चंद्र के शराब तस्करी में लिप्त होने की शिकायत मिली थी। तिकोनिया के समीप रेलवे फाटक से स्कूटी सवार प्रदीप को पकड़ लिया गया। डिग्गी में 52 पव्वे विदेशी शराब बरामद होने पर प्रदीप के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : नेपाल ने किया सीमा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, नो मैंस लैंड पर बनाई पोस्ट

यह भी पढ़ें : Corona virus : भारत में प्रवेश कर रहे काेरोना वायरस के संदग्धि युवक को नेपाल लौटाया गया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।