Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुशखबरी : अब यात्रा होगी ईको-फ्रेंडली, 50 इलेक्ट्रिक बसों के प्रस्ताव पर लगी मुहर

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sun, 25 Aug 2019 02:51 PM (IST)

    परिवहन निगम यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए राज्य में 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा। ये बसें हल्द्वानी-नैनीताल व देहरादून-मसूरी मार्गों पर संचालित होंगी।

    खुशखबरी : अब यात्रा होगी ईको-फ्रेंडली, 50 इलेक्ट्रिक बसों के प्रस्ताव पर लगी मुहर

    हल्द्वानी, जेएनएन : परिवहन निगम यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए राज्य में 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा। ये बसें हल्द्वानी-नैनीताल व देहरादून-मसूरी मार्गों पर संचालित होंगी। इससे जहां यात्रा सुगम होगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण भी होगा। निगम के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। परिवहन निगम ने दिसंबर 2018 में हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल कर परिस्थितियों का जायजा लिया था। इस बीच बस के संचालन में कई तरह की तकनीकी दिक्कतों के साथ ही अन्य समस्याएं भी सामने आई थी, जो निगम के लिए फायदेमंद साबित नहीं हो रही थी। जिसको देखते हुए निगम प्रबंधन ने एक महीना ट्रायल के रूप में पूर्ण होने के बाद संबंधित कंपनी को बस सौंप दी थी। वहीं, अब निगम पहाड़ में इलेक्ट्रिक बस के संचालन में नजर आई खामियों को दूर कर जल्द ही यात्रियों को इन मार्गों पर एक बार फिर इलेक्ट्रिक बस के साथ सुगम यात्रा करवाने की तैयारी में हैं। एमडी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि इस साल अंत तक यह सेवा हल्द्वानी-नैनीताल व देहरादून-मसूरी में चालू कर दी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्र की योजना भी है इलेक्ट्रिक बसें चलाना 

    केंद्र सरकार की ओर से प्रदूषण पर नियंत्रण करने के साथ ही ईधन की खपत कम करने के उद्देश्य से देश भर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर जोर दिया जा रहा हैं। इस उद्देश्य को पूर्ण करने के साथ ही रफ्तार प्रदान करने के लिए केंद्र द्वारा इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर राज्यों को सब्सिडी के रूप में आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। इसके तहत पीपीपी मोड पर इन बसों का संचालन किया जाएगा।

    दौ सौ किमी तक हो रनिंग

    निगम प्रबंधन ने कंपनियों के लिए पेश किए गए टेंडर में बैटरी की क्षमता को बढ़ाए जाने की बात कही है। कहा गया है कि बैटरी की क्षमता इतनी रहे कि बस एक बार चार्ज करने पर कम से कम 200 किमी चल सके। वहीं, पर्वतीय रूट पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए टेंडर में बसों की सीट की संख्या 32 से लेकर 36 तक करने को कहा गया है।

    चार्जिंग प्वाइंट की होगी व्यवस्था

    बसों को चार्ज करने के लिए काठगोदाम व नैनीताल डिपो में चार्जिंग की व्यवस्था की जाएगी। जिससे बस आवश्यकता के अनुसार दोनों जगह चार्ज हो पाए। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से मार्गों के बीच भी चार्ज करने की वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी। दीपक जैन, महाप्रबंधक संचालन परिवहन निगम ने बताया है कि बसों का प्रस्ताव पास हो जाने के साथ ही निगम ने बसों के लिए टेंडर भी निकाल दिए है। टेंडर के अधीन सारी प्रक्रिया के पूर्ण होते ही बसें निगम के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। सारी चीजें सही रही तो अक्टूबर-नवंबर तक यह सेवा चालू कर दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें : दुर्लभ कस्तूरा मृग का प्राकृतिकवास अस्कोट अभयारण्य क्षेत्र बनेगा ईको सेंसेटिव जोन

    comedy show banner
    comedy show banner