विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का पेपर लीक होने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 20 Feb 2020 09:11 AM (IST)

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधा है।

फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का पेपर लीक होने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का पेपर लीक होने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

हल्द्वानी, जेएनएन : फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधा है। हरदा ने फेसबुक व ट्विटर पर पोस्ट डाल कहा कि सुनियोजित तरीके से पर्चा लीक कराया गया। कहा कि तीन साल बाद बेरोजगारों को नौकरी मिलनी थी और इम्तिहान से पहले पर्चा आउट करा दिया। हरदा के मुताबिक नौजवानों को नौकरी न देने और लटकाने के लिए यह सब किया गया है।

तीन साल के लंबे इंतजार के बाद 16 फरवरी को उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा वन आरक्षी की परीक्षा करवाई गई। परीक्षा छूटने से पहले प्रश्न पत्र और ओएमआर सीट के सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया था। जिसके बाद रुड़की, मंगलौर और पौड़ी में मुकदमे भी दर्ज किए गए। वहीं, आयोग का कहना था कि पूरे मामले की जांच साइबर सेल से कराई जा रही है। पेपर लीक होने की वजह से युवाओं में भी काफी आक्रोश है। इधर, फेसबुक व ट्विटर पर पोस्ट डाल पूर्व सीएम रावत ने कहा दिखावे के लिए पद निकाले गए और भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। फिर साजिशन पर्चा आउट कराया गया।

यह भी पढ़ें : सांसद टम्‍टा ने कहा, चम्पावत व बागेश्वर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, सरकार को दिया गया प्रस्‍ताव

यह भी पढ़ें : तेदुए की खाल के साथ तीन तस्‍कर गिरफ्तार, डेढ़ साल से भूसे में छिपा रखा था

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।