विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांसद टम्‍टा ने कहा, चम्पावत व बागेश्वर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, सरकार को दिया गया प्रस्‍ताव

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 19 Feb 2020 06:16 PM (IST)

चंपावत में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है।

सांसद टम्‍टा ने कहा, चम्पावत व बागेश्वर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, सरकार को दिया गया प्रस्‍ताव
सांसद टम्‍टा ने कहा, चम्पावत व बागेश्वर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, सरकार को दिया गया प्रस्‍ताव

चम्पावत, जेएनएन : चंपावत में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए चम्पावत व बागेश्वर में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को दिया गया है। साथ ही सीमांत क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क सुधारने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात मंगलवार को खास वार्ता में पूर्व केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री व सांसद अजय टम्टा ने कहीं। 

टम्‍टा ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

मंगलवार रात्रि में चम्पावत पहुंचे सांसद अजय टम्टा ने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने को कहा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा। दैनिक जागरण से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि ऑलवेदर रोड का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उनके अनुरोध पर हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बैठक बुलाकर ऑलवेदर रोड में तेजी लाने के निर्देश दिए। काठगोदाम, हैड़ाखान होते हुए रीठासाहिब रोड को और बेहतर बनाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। घाट से अल्मोड़ा रोड के चौड़ीकरण को लेकर प्रस्ताव दिया गया है।

मेडिकल कॉलेज को भूमि तलाशने के दिए गए निर्देश

सांसद टम्टा ने बताया कि मेरे पूर्व कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जनपद में 250 नई रोडों का निर्माण किया गया है। पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज के लिए 468 करोड़ स्वीकृत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि चम्पावत व बागेश्वर में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया गया है। स्थानीय जिला प्रशासन को मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि तलाशने के लिए कहा गया है। टनकपुर से लंबी दूरी टे्रन चलाने के लिए भी कवायद की जा रही है। जल्द ही टनकपुर से बांद्रा व बरेली से भुज को जाने वाले भुज एक्सप्रेस का भी संचालन टनकपुर से किया जाएगा।

मोबाइल कनेक्टिविटी सुधारने का भी प्रयास

सीमांत क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी सुधारने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। एक दो सप्ताह में मंच स्थित गुरु गोरखनाथ धाम में लगे बीएसएनएल टॉवर को टू जी से थ्री जी में कनवर्ट किया जाएगा। बनबसा में इंडो नेपाल बॉर्डर पर नेपाल द्वारा अवैध परमिट से संचालित बसों की रोकथाम के लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। परमिट वाली ही बसों का संचालन किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी व भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी मौजूद रहे।     

यह भी पढ़ें : प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा निराधार, त्रिवेंद्र सिंह रावत पूरा करेंगे कार्यकाल : भगत

यह भी पढ़ें : सीएम ने 268 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण, बोले-अल्मोड़ा से जल्‍द शुरू होगी हवाई सेवा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।