विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैलास मानसरोवर यात्रा का आठवां दल पहुंचा काठगोदाम

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 10 Jul 2018 04:04 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jul 2018 02:23 PM (IST)

कैलास मानसरोवर यात्रा का आठवां दल मंगलवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस से दिल्ली से काठगोदाम पहुंचा।

कैलास मानसरोवर यात्रा का आठवां दल पहुंचा काठगोदाम
कैलास मानसरोवर यात्रा का आठवां दल पहुंचा काठगोदाम

हल्द्वानी, [जेएनएन]: कैलास मानसरोवर यात्रा का आठवां दल मंगलवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस से दिल्ली से काठगोदाम पहुंचा। 

58 सदस्यीय दल में 44 पुरुष और 14 महिला यात्री शामिल हैं। दल में सर्वाधिक 9 यात्री राजस्थान से हैं। दल के लाइजनिंग ऑफिसर (प्रथम) व रामास्वामी गणेशन (द्वितीय) व अविनाश शुक्ला के नेतृत्व में दल अपनी यात्रा पूरी करेगा। 

काठगोदाम में कुमांऊ मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। दोपहर के भोजन के बाद रात्रि विश्राम करने के लिए दल अल्मोड़ा रवाना हुआ।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से बम-बम भोले का जाप करते हुए पहुंचे कैलास यात्री

यह भी पढ़ें: कैलास मानसरोवर की परिक्रमा को पहला दल पहुंचा जुंजीपू

यह भी पढ़ें: पहले पैदल पड़ाव बूंदी पहुंचा कैलास मानसरोवर यात्रियों का जत्था