Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अग्निवीर भर्ती के लिए पहुंचे दीपक ने उत्तर प्रदेश से बनवाई थी हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 07 Sep 2022 11:00 AM (IST)

    सीमांत जिले पिथौरागढ का एक युवक अग्निवीर भर्ती के लिए फर्जी दस्तावेज लेकर पहुंच गया। भर्ती में शामिल होने से पहले ही पुलिस ने युवक को दबोच लिया। युवक ...और पढ़ें

    अग्निवीर भर्ती के लिए पहुंचे दीपक ने उत्तर प्रदेश से बनवाई थी हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट

    जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : अग्निवीर भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़े गए युवक दीपक सिंह जैमुवाल ने उत्तर प्रदेश के एक संस्थान से हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट बनवाई थी। पुलिस ने संस्थान के नाम का खुलासा नहीं किया है। इस मामले में जांच जारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवक की अग्निवीर भर्ती के लिए निर्धारित आयु पूरी हो चुकी थी, जिसके चलते उसने यूपी से दूसरा प्रमाण पत्र बनवा लिया, जबकि वह उत्तराखंड से पहले ही हाईस्कूल उत्तीर्ण कर चुका है। बताया गया है कि युवक दीपक ब्लागर भी है।

    सीमांत जिले पिथौरागढ का एक युवक अग्निवीर भर्ती के लिए फर्जी दस्तावेज लेकर पहुंच गया। भर्ती में शामिल होने से पहले ही पुलिस ने युवक को दबोच लिया। युवक के पास से हाईस्कूल के दो प्रमाण पत्र और दो आधार कार्ड बरामद हुए हैं। नामिक गांव का दीपक सिंह जैमुवाल पिथौरागढ़ एपीएस स्कूल में चल रही अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंचा।

    युवक गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने युवक को पकड़ लिया। उसके पास उपलब्ध प्रमाण पत्रों की जांच की गई। युवक के पास से हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने के दो प्रमाण पत्रों के साथ ही दो आधार कार्ड और दो जन्म प्रमाण पत्र मिले। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में युवक ने बताया कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए उसकी उम्र निकल चुकी थी। उसने भर्ती में शामिल होने के लिए दूसरा जन्म प्रमाण पत्र बनाया साथ ही हाईस्कूल का नया प्रमाण पत्र भी बनवा लिया। आधार कार्ड भी उसने दो बनवा लिए। प्रमाण पत्रों के आधार पर उसने भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन किया और आवेदन स्वीकार हो गया।

    युवक ने फर्जी दस्तावेज कैसे बनाए इसकी जांच की जा रही है। युवक के खिलाफ धारा 467, 468 और 471 में मुकदजा पंजीकृत कर लिया गया है। युवक को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मंगल सिंह, दिनेश चंद्र सिंह और योगेश कुमार शामिल थे।