Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Lockdown Day 21 : कर्फ्यू से बनभूलपुरा के लोग ना हों परेशान, पुलिस-प्रशासन करेगा हर समाधान

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Tue, 14 Apr 2020 07:41 AM (IST)

    बनभूलपुरा में कर्फ्यू को लेकर क्षेत्र में रहने वाली करीब डेढ़ लाख की आबादी चिंतित होगी। सभी के मन में ये डर होगा कि मंगलवार को उनके साथ क्या होगा। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Uttarakhand Lockdown Day 21 : कर्फ्यू से बनभूलपुरा के लोग ना हों परेशान, पुलिस-प्रशासन करेगा हर समाधान

    हल्द्वानी, जेएनएन : बनभूलपुरा में कर्फ्यू को लेकर क्षेत्र में रहने वाली करीब डेढ़ लाख की आबादी चिंतित होगी। सभी के मन में ये डर होगा कि मंगलवार को उनके साथ क्या होगा। खाने-पीने, दवाई से लेकर हर किसी जरूरी चीजों की समस्याएं डरा रही होंगी। घबराइए नहीं, ऐसी कोई भी समस्या आपके साथ नहीं आएगी। आपको कोरोना वायरस जैसी महामारी के संक्रमण से बचाने के लिए ही सरकार ने ये फैसला लिया है। अफवाह फैलाने वालों पर तो जब प्रशासन और पुलिस कार्रवाई करेगी, इससे पहले आप सभी के जीवन काे सुरक्षित करना भी जिम्मेदारी है। ये कर्फ्यू सुरक्षा के साथ ही कोरोना के संघर्ष को बना बल देगा। सभी सकारात्मक रहें और साथ दें। कोरोना वायरस से जीत में यही मूलमंत्र हमें सफलता देगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार दोपहर कर्फ्यू का आदेश जारी

    रविवार को हुआ घटनाक्रम प्रशासनिक चूक रहा हो या नजता की। लेकिन इससे लॉक डाउन से लेकर धारा 144 के उल्लंघन ने सभी की चिंताएं बढ़ा दी। कल तक सब कुछ हमारे पक्ष में चल रहा था। चार दिन से कोई कोरोना पॉजीटिव नहीं मिला। जो संदिग्ध जांच के लिए भेजे जा रहे थे, उनकी निगेटिव रिपोर्ट प्रशासन के मंजूबे को मजबूत कर रही थी। अचानक रविवार की दोपहर से लेकर शाम तक हुए घटनाक्रम ने सभी काे चिंतित कर दिया। रात को पुलिस प्रशासन के साथ बैठक में समाधान भी निकल गया। सोमवार का दिन शांत रहा। दोपहर बाद मुख्यमंत्री के बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी हो गए। क्षेत्रवासियों की चिंता भी लाजिमी है।

    घबराए नहीं प्रशासन का सहयोग करें

    हजारों तो ऐसे होंगे, जिसने कभी कर्फ्यू देखा या उसके बारे में जाना भी न हो। ये कर्फ्यू हमारे शहर की डेढ़ लाख से अधिक आबादी की सुरक्षा को लेकर लिया गया है। इसमें केवल आपको पहले की तरह की घर पर रहना होगा। यही नहीं इस कफ्यू से आपके प्रति प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ गयी है। आपके घर में राशन व दवाई से लेकर हर मूलभूत सुविधा पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रशासन की होेगी। यही नहीं अब तक शहर स्तरीय अफसर आपकी जिम्मेदारी वहन कर रहे थे। इस कफ्यू के बाद जिले से लेकर मंडल तक के अफसर आपकी मूलभूत जरूरतों का ख्याल रखेंगे।

    आपके प्रति बढ़ी प्रशासन की जिम्मेदारी

    कुल मिलाकर बनभूलपुरा के क्षेत्रवासियों को इस कर्फ्यू से घबराने के बजाए खुद होना चाहिए। अब शासन से लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी आपके प्रति बढ़ चुकी है। सरकार की आरे से जाे प्रशासन आपको निर्देशित कर रहा है, उसका पूर्ण रूप से पालन करिए। अगर इसके बावजूद आपको कोई समस्या होती है तो जिम्मेदार लोेगों काे फोन कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने में कोई संकोच ना करें। डीआइजी जगत राम जाेशी ने बताया कि बनभूलपुरा की जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी और बढ़ चुकी है। कफ्यू नामक शब्द से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। सब्जी-दूध आदि मूलभूत सुविधाएं प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करायी जाएंगी। अगर किसी व्यक्ति को कोई समस्या होती है तो वह पुलिस के कंट्रोल रूम 112 पर फाेन कर शिकायत दर्ज करा सकता है। स्वास्थ्य से लेकर भरण-पोषण तक की सभी जिम्मेदारी हमारी है।

    यह भी पढें

    उत्तराखंड के हॉटस्पॉट बनभूलपुरा में बवाल, हजारों लोग सड़क पर उतरे, म‍िल चुके हैं दस कोरोना पॉजीटि‍व

    गुरुग्राम से बाइक से आए दंपित ने पुलिस से पिता की मौत का बनाया बहाना, 14 दिन के लिए दोनों क्वारंटाइन 

    जिस बस्ती में दस जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले, वहां हजारों लोग सड़कों पर जुटे

    हंगामे की सूचना पर अपने थाने-चौकी छोड़े, बनभूलपुरा के लिए दौड़े