विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागेश्‍वर में मिला कोरोना का संदिग्‍ध, बहरीन से लौटा था, जिला अस्‍पताल में किया आइसोलेट

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 20 Mar 2020 05:00 PM (IST)

बाागेवर जिले के गरुड़ में कोरोना संक्रमित एक संदिग्ध युवक का पता चला है। युवक कुछ दिनों पूर्व बेहरीन से ...और पढ़ें

बागेश्‍वर में मिला कोरोना का संदिग्‍ध, बहरीन से लौटा था, जिला अस्‍पताल में किया आइसोलेट
बागेश्‍वर में मिला कोरोना का संदिग्‍ध, बहरीन से लौटा था, जिला अस्‍पताल में किया आइसोलेट

बागेश्वर, जेएनएन : बाागेवर जिले के गरुड़ में कोरोना संक्रमित एक संदिग्ध युवक का पता चला है। युवक कुछ दिनों पूर्व बहरीन से भारत लौटा था और दिल्ली होते हुए अपने गांव पहुंचा है। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन में हड़कंप मच गया। युवक को सीएचसी बैजनाथ में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के जैंसर निवासी युवक गणेश सिंह पुत्र विशन सिंह उम्र 36 वर्ष बेहरीन में एक होटल में कुकिंग का काम करता है। पूरे विश्व में कोरोना के संक्रमण के बाद होटल भी बंद हो गया तो युवक अपने देश लौट आया।16 मार्च को वह दिल्ली आया फिर हल्द्वानी होते हुए 19 मार्च को अपने घर पहुंचा। सर्दी जुकाम होने पर वह शुक्रवार को सीएचसी बैजनाथ जांच के लिए पहुंचा।वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विजय कुमार गुप्ता ने उसकी जांच की और उसे संदिग्ध पाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने युवक को जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया।

मामला संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीएम जयवर्धन शर्मा, नायब तहसीलदार तितिक्षा जोशी, थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट, जिपंस जनार्दन लोहुमी, व्यापार संघ अध्यक्ष अखिल जोशी आजाद, भकुनखोला के ग्राम प्रधान हिमांशु खाती सीएचसी बैजनाथ पहुंचे और वहां मौजूद भीड़ को हटाया तथा युवक को बागेश्वर पहुंचाने में मदद की।

गरुड़ के कई गांवों में विदेश से घर पहुंचे युवक-युवतियां

गरुड़ के कई गांवों में युवक युवतियां व लोग बाहर विदेशों में नौकरी करते हैं। इन दिनों कोरोना वे घर लौटने लगे हैं। डेनमार्क में मर्चेंट नेवी में नौकरी करने वाले मैगड़ीस्टेट निवासी गिरीश सिंह पुत्र कमल सिंह, बहरीन में तेल कंपनी में काम करने वाले जिनखोला निवासी गोपाल सिंह पुत्र चंदन सिंह और अमेरिका में काम करने वाली भिलकोट निकासी युवती समेत कई लोग अपने गांव लौट आए हैं। एलआईयू इनकी जांच में जुट गई है।

यह भी पढें : विदेश से नैनीताल आए लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया, 14 दिन आइसोलेट रहेंगे

यह भी पढें : नैनीताल के होटल-रिसॉर्ट में आज से नहीं मिलेगा पर्यटकों को कमरा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।