विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बयानों के बजाय विकास की बंशी बजाएं भगत

By JagranEdited By:
Published: Wed, 02 Dec 2020 07:20 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बयान पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। ...और पढ़ें

बयानों के बजाय विकास की बंशी बजाएं भगत
बयानों के बजाय विकास की बंशी बजाएं भगत

जासं, हल्द्वानी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बयान पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को संजीवनी बताकर प्रदेश अध्यक्ष को खुद के अचेत अवस्था में होने का अहसास हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अगर चुनावी बंशी बजाना छोड़ राज्य की जनता की समस्याओं का संज्ञान लेते तो बेहतर होता।

बुधवार को मीडिया को जारी बयान में दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा को सिर्फ मिशन 2022 दिखाई दे रहा है। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय नेता संजीवनी दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश में बेरोजगारी, पलायन, प्रदेश के बढ़ते कर्ज, किसानों, युवाओं, गरीबों, आपदा पीड़ित, कर्मचारियों की समस्याओं व विकास से बेखबर भाजपा को सिर्फ मिशन 2022 की चिंता सता रही है। नारा भर रह गया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बिहार चुनाव में मुफ्त कोरोना दवाई का एलान करने वाली भाजपा सरकार उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों से प्लाजमा के भी 9000 व 12000 रुपये वसूल रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सिर्फ नारा भर रह गया है। शिक्षा सत्र 2020-21 समाप्ति की ओर है मगर अब भी कमजोर वर्ग के बच्चे निश्शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली 2011 के प्रावधानों के तहत दाखिले से वंचित हैं। आइएसबीटी का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो पाया है। महंगाई का नया कीर्तिमान बनाया

बल्यूटिया का कहना है कि हल्द्वानी में रिंग रोड, नैनीताल में मल्टी स्टोरी पाìकग की मुख्यमंत्री की घोषणाएं धोखा साबित हुई हैं। भाजपा ने चुनावी दृष्टि पत्र 2017 में गरीब बच्चों को लैपटाप देने का वादा कर जनता के साथ छलावा किया। भाजपा सरकार के शासनकाल में महंगाई व भ्रष्टाचार के नए कीíतमान बने हैं।