Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिक बर्फबारी के कारण दो सप्ताह देरी से विदा होगी ठंड, फरवरी की ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड nainital news

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 10 Feb 2020 09:11 AM (IST)

    तराई-भाबर में फरवरी का औसत न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास रहता है मगर इस बार नौ फरवरी तक न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री से ऊपर नहीं गया है।

    अधिक बर्फबारी के कारण दो सप्ताह देरी से विदा होगी ठंड, फरवरी की ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड nainital news

    हल्द्वानी, गणेश पांडे : पिछले तीन वर्षों की तुलना में इस बार सर्दी लंबी हो रही है। तराई-भाबर में फरवरी का औसत न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास रहता है, मगर इस बार नौ फरवरी तक न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री से ऊपर नहीं गया है। अधिक बर्फबारी को इसकी वजह माना जा रहा है। ऐसे में ठंड दो सप्ताह देरी से विदा होगी। माना जा रहा है कि इस कारण गर्मी की अ‍वधि भी कम होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिमी हवा ने हिमालय की ठंड बरकरार रखी

    जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह कहते हैं कि आमतौर पर फरवरी पहले सप्ताह से मौसम में बदलाव दिखने लगता है, मगर पश्चिमी हवा चलने से हिमालय की ठंड तापमान को बढऩे नहीं दे रही है। इस बार कुमाऊं में पांच दौर की बर्फबारी हुई। नियमित अंतराल पर बर्फबारी होने से अच्छी धूप निकलने के बावजूद तापमान को बढऩे का अवसर नहीं मिला।

    15 फरवरी तक बदलाव के आसार नहीं

    डॉ. सिंह के मुताबिक, अगले कुछ दिन मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं है। तराई-भाबर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री के आसपास बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से लोग राहत महसूस करेंगे।

    पिछले चार साल में 05 से 09 फरवरी का तापमान

        2017       2018        2019         2020

    अधि.  न्यू.   अधि.  न्यू.   अधि.  न्यू.   अधि.  न्यू.

    21.5  7.4    20.5  8.0   20.6   8.4   18.8  3.0

    22.0  8.4    23.6  6.3   22.4   9.4   19.4  3.2

    23.7  7.7    26.0  8.9   23.4   8.9   21.7  2.8

    23.4  10.5  25.0   5.9   22.8  7.9    21.8  2.1

    22.5  11.3  24.0   6.3   22.7  8.4    22.0  3.9

    2012 सर्वाधिक गर्म, 2008 में सबसे ठंडी थी फरवरी

    23 फरवरी 2012 को अधिकतम तापमान 30 डिग्री था, जो फरवरी का रिकॉर्ड सर्वाधिक तापमान है, जबकि 13 फरवरी 2008 को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री पहुंचा था। इस बार सबसे कम 2.1 डिग्री तापमान आठ फरवरी को रिकॉर्ड हुआ है। वहीं डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर  ने बताया कि बर्फबारी व बारिश अधिक होने से इस बार तापमान में कमी देखने को मिली है। इसकी वजह से ठंड दो सप्ताह तक लंबी खिंच सकती है। 20 फरवरी के बाद मौसम बदलने लगेगा।

    यह भी पढ़ें : रुद्रपुर कोतवाली मालखाने से मुकदमों के 138 माल गायब, पूर्व हेड मोहर्रिर पर शक 

    यह भी पढ़ें : गोद भराई के दौरान ससुराल पक्ष ने मांग लिए पांच लाख, असमर्थता जताने पर तोड़ा रिश्‍ता 

    comedy show banner
    comedy show banner