Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपावली के साथ मौसम में घुलने लगी ठंडक, पहाड़ के जिलों में पारा 10 डिग्री पर पहुंचा nainital news

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 28 Oct 2019 08:20 PM (IST)

    अक्टूबर बीतने के साथ मौसम में ठंडक घुलने लगी है। तराई-भाबर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे उतर आया है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में ठंड बढऩे की संभावना जताई है।

    दीपावली के साथ मौसम में घुलने लगी ठंडक, पहाड़ के जिलों में पारा 10 डिग्री पर पहुंचा nainital news

    हल्द्वानी, जेएनएन : अक्टूबर बीतने के साथ मौसम में ठंडक घुलने लगी है। तराई-भाबर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे उतर आया है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में ठंड बढऩे की संभावना जताई है। हल्द्वानी में सोमवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रहा। गिरते तापमान के साथ सुबह-शाम के मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात को दोपहिया वाहन से निकलने पर ठंड अपना अहसास करा रही है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी। अगले तीन-चार दिन न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के मध्य रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रह सकता है। उधर, अल्मोड़ा, चम्पावत व पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान दस डिग्री तक पहुंचने से ठंड बढ़ गई है।

    यह भी पढ़ें : रंग लाई दो साल की मेहनत, नीलेश्वर की पहाड़‍ि‍यों पर फिर से लौट आई हरियाली