Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ पर छाए बादल, बूंदाबांदी से कम हुई सूरज की तपिश

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sun, 19 May 2019 08:14 PM (IST)

    कुमाऊं में मौसम का मिजाज सुहावना बना हुआ है। मैदानी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से औसत अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है।

    पहाड़ पर छाए बादल, बूंदाबांदी से कम हुई सूरज की तपिश

    हल्द्वानी, जेएनएन : कुमाऊं में मौसम का मिजाज सुहावना बना हुआ है। मैदानी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से औसत अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है। पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ों पर अगले 36 घंटों में अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री की कमी आएगी। शनिवार को हल्द्वानी-पंतनगर में अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मुक्तेश्वर में अधिकतम 18.4 न्यूनतम 10.0, नैनीताल में अधिकतम तापमान 22.0 व न्यूनतम 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे अधिकतम 35 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तापमान गिरने से होने लगा है शीत ऋतु का आभास

    नैनीताल : सरोवर नगरी में मौसम सुधरने का नाम नही ले रहा है। शनिवार को जहां पूरे दिन आसमान बादलों से घिरा रहा, वहीं दोपहर बाद हुई बारिश से परेशानी हुई। तापमान गिरने से ठंड का आभास होने लगा। यहां सुबह से छाए बादलों ने बारिश होने के संकेत दे दिए थे। तीन बजते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। वर्षा का क्रम डेढ़ घंटे तक बना रहा। इस बीच नाले उफान पर रहे, जिससे कूड़े कचरे के ढेर नैनी झील में समा गए। मौसम के बदले मिजाज से तीव्र ठंड का एहसास होने लगा। वीकेंड पर नगर भ्रमण पर आए सैलानियों को परेशानी झेलनी पड़ी। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सात मिमी वर्षा दर्ज की गई। तापमान अधिकतम 22 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 65 प्रतिशत दर्ज की गई। |

    पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदला मौसम

    नैनीताल : मौसम जानकारों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। इसका प्रभाव रविवार को भी रहेगा। इसके चलते कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। कई क्षेत्रों में चक्रवाती सिस्टम बने हुए हैं। साथ ही पिछले कई दिनों से खराब मौसम के कारण वातावरण में नमी भी बढ़ गई है। इसके चलते क्षेत्रीय स्तर पर बारिश होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। बहरहाल सोमवार से मौसम में सुधार आने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें : कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर, अब पीएचसी में भी हो सकेगी जांच

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप