विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्क्रीनिंग के लिए भटकते रहे ब्राजील के युवा, दुबई से लौटे पिथौरागढ़ के लोग खुद ही पहुंचे एसटीएच

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 23 Mar 2020 08:59 AM (IST)

रविवार को ब्राजील व दुबई से लौटे पिथौरागढ़ के पांच लोगों की जानकारी किसी को नहीं थी और न ही इनकी स्क्रीनिंग हुई।

स्क्रीनिंग के लिए भटकते रहे ब्राजील के युवा, दुबई से लौटे पिथौरागढ़ के लोग खुद ही पहुंचे एसटीएच
स्क्रीनिंग के लिए भटकते रहे ब्राजील के युवा, दुबई से लौटे पिथौरागढ़ के लोग खुद ही पहुंचे एसटीएच

हल्द्वानी, जेएनएन : जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग भले ही कितना दावा क्यों न कर रहा हो, लेकिन लॉकडाउन के बावजूद स्क्रीनिंग की पूरी व्यवस्था नहीं हो पा रही है। रविवार को ब्राजील व दुबई से लौटे पिथौरागढ़ के पांच लोगों की जानकारी किसी को नहीं थी और न ही इनकी स्क्रीनिंग हुई। शनिवार को होटल में रुके दो लोग रविवार को खुद ही जांच कराने एसटीएच पहुंच गए।

ब्राजील से लौटे दोनों युवकों ने बताया कि वहां से हवाई सेवा के जरिए वे दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली में स्क्रीनिंग में 16 से 17 घंटे लग गए। इसके बाद रात हो गई और बस से हल्द्वानी पहुंच गए। पिथौरागढ़ जाना था, मगर कर्फ्यू के कारण वहां के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। न ही होटल मिल रहा है। अब किसी रिश्तेदार के यहां रुकेंगे। वहीं, शनिवार को दुबई से लौटे पिथौरागढ़ के तीन लोगों की सूचना न ही एलआइयू को मिली और न ही स्वास्थ्य विभाग को। जब सुबह दोनों अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने अस्पताल पहुंचे तो लोगों को सही जानकारी हो सकी। अब होटल स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले में एसओ बनभूलपुरा सुशील कुमार ने बताया कि होटल बंद होने के बावजूद रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटलस्वामी ने तीनों को ठहराया, मगर पुलिस को सूचना देना जरूरी नहीं समझा। होटलस्वामी पर कार्रवाई को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र लिखा गया है।

यह भी पढ़े : एसटीएफ ने 31 किलो चरस के साथ चार तस्करों को टांडा जंगल से किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : कर्ज के बोझा से परेशान होकर राइस मिलर ने जहर खाकर की खुदकशी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।