Tiger Attack in Corbett: बाघ के हमले के शिकार युवक का दूसरे दिन भी नहीं मिला शव, दोनों हाथ बरामद
Tiger Attack in Corbett शनिवार की रात बाइक में बैठे अफसारूल को खींच कर ले गया था। दूसरे दिन भी उसका शव नहीं मिला। बाघ को पकडऩे के लिए घटना स्थल पर पिंजरा लगा दिया गया है। अभी वन कर्मियों का सर्च अभियान अभी जारी है।

जागरण संवाददाता, रामनगर: शनिवार की रात मोहान में बाघ का शिकार हुए युवक का शव शनिवार की सांय पांच बजे तक नहीं मिल पाया था। वन विभाग की टीम बराबर घटना स्थल के आसपास का निरीक्षण कर रही है। अलबत्ता वन कर्मियों के सर्च अभियान के दौरान मृतक के दो हाथ और शरीर की कुछ चर्बी मिली है। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ चंद्र शेखर जोशी एवं कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक नीरज शर्मा ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
शनिवार की रात लगभग आठ बजे जिला अमरोहा अमरोहा थाना नगली तहसील हसनपुर ग्राम जिहल निवासी अफसारूल उर्फ भूरा अपने दोस्त अनस के साथ बाइक से घूमने निकले थे। अल्मोडा से लौटते वक्त तहसील शनिवार की रात मोहान में रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज से बाघ ने बाइक पर हमला कर दिया।
बाघ बाइक में बैठे अफसारूल को खींच कर ले गया। तब से लगातार कॉर्बेट एवं रामनगर वन प्रभाग के वन कर्मी लगातार मृतक के शव को खोजने में लगे है। रविवार को भी सारे दिन वन क्षेत्राधिकारी शेखर तिवारी के साथ वन कर्मी युवक की तलाश में रहे लेकिन अभी तक उसके दोनो हाथ और शरीर की कुछ चर्बी ही बरामद हुयी है।
रेजर शेखर तिवारी ने बताया कि बाघ को पकडऩे के लिए घटना स्थल पर पिंजरा लगा दिया गया है। अभी वन कर्मियों का सर्च अभियान अभी जारी है। उधर, मृतक के गाव से भी काफी संख्या में उसके परिवार एवं गांव के लोग यहां पहुंचे है, शव न मिलने से उनका भी रो रोकर बुरा हाल है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।