Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले में लगातार बढ़ रही है डेंगू के मरीजों की संख्‍या, अब तक 48 मरीज भर्ती NAINITAL NEWS

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 26 Aug 2019 05:32 PM (IST)

    डेंगू के डंक ने टेंशन बढ़ा दी है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को एसटीएच में हुई एलाइजा जांच में 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

    जिले में लगातार बढ़ रही है डेंगू के मरीजों की संख्‍या, अब तक 48 मरीज भर्ती NAINITAL NEWS

    हल्द्वानी, जेएनएन : डेंगू के डंक ने टेंशन बढ़ा दी है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को एसटीएच में हुई एलाइजा जांच में 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें नैनीताल जिले के रोगियों की संख्या अधिक है। एसटीएच में इस समय डेंगू समेत अन्य संक्रामक बीमारियों के 48 मरीज भर्ती हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि मरीजों का उपचार चल रहा है। मच्छरदानी में मरीजों को रखा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये मरीज हुए हैं प्रभावित

    गौलापार की 24 वर्षीय रीना, हल्द्वानी की 28 वर्षीय गीता, कुसुमखेड़ा के 25 वर्षीय रवि भैंसोड़ा, दुर्गापुर बेरीपड़ाव 28 वर्षीय भूपेंद्र सिंह, मानुपर पश्चिम डहरिया के 40 वर्षीय चंदन सिंह कार्की, डहरिया न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के 39 वर्षीय डूंगर, बरेली रोड की 22 वर्षीय अनुश्री, बरेली रोड उजाला नगर के 23 वर्षीय फरजान में बीमारी की पुष्टि हुई है।

    ये हैं उत्तर प्रदेश के मरीज

    पीलीभीत रायपुर अमरिया के 17 वर्षीय मो. शादाब, 24 वर्षीय मो. अकरम,

    हर घर में मिल रहा मच्छरों का लार्वा

    स्वास्थ्य विभाग की टीम कुछ जगहों के सर्वे में लगी हुई है। शनिवार को टीम ने मोतीनगर, मुकलिया, दुर्गा कॉलोनी, इंदिरानगर, कत्था फैक्ट्री में 72 घरों में जांच की। फॉगिंग करने के साथ ही जागरूकता अभियान चलाया गया। अधिकांश घरों में मच्छरों का लार्वा मिला। इन लार्वा को नष्ट किया गया और लोगों को नियमित सफाई के बारे में बताया गया। इसमें जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. बलबीर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, संक्रामक रोग विश्लेषक नंदन कांडपाल, एस सुलेमान आदि शामिल रहे।

    बेस अस्पताल में होने लगे एलाइजा टेस्ट

    डीएम के सख्त निर्देश के बाद बेस अस्पताल में एलाइजा जांच शुरू करवा दी गई है। संक्रामक रोग विश्लेषक का कहना है कि इन मरीजों की रिपोर्ट 26 अगस्त को मिलेगी।

    यह भी पढ़ें : हो जाएं सावधान : 47 घरों में पल रहे थे लार्वा, 55 मरीजों में हो चुकी डेंगू की पुष्टि

    comedy show banner
    comedy show banner