Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हो जाएं सावधान : 47 घरों में पल रहे थे लार्वा, 55 मरीजों में हो चुकी डेंगू की पुष्टि

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 24 Aug 2019 06:42 PM (IST)

    डेंगू का प्रकोप जारी है। अब तक 55 से अधिक मरीजों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग घरों में मच्छरों के लार्वा ढूंढ रहा है।

    हो जाएं सावधान : 47 घरों में पल रहे थे लार्वा, 55 मरीजों में हो चुकी डेंगू की पुष्टि

    हल्द्वानी : डेंगू का प्रकोप जारी है। अब तक 55 से अधिक मरीजों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग घरों में मच्छरों के लार्वा ढूंढ रहा है। देवलचौड़ में ही कई घरों में मच्छरों के लार्वा मिले, जिसे टीम ने नष्ट किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संक्रामक रोग विश्लेषक नंदन कांडपाल ने बताया कि देवलचौड़ क्षेत्र में कीट जनित उन्मूलन कार्यक्रम संचालित किया गया। 85 घरों की जांच हुई।

    इसमें 47 घरों में मच्छरों के लार्वा पनप रहे थे, जिन्हें नष्ट किया गया। साथ ही लोगों को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि घरों में रखे पुराने बर्तनों में डेंगू मच्छर के लार्वा पनपते हैं। इसलिए बारिश का रुका हुआ पानी जमा न होने दें। अगर आसपास जमा भी है तो वहां दवा छिड़काव कर दें। जिला मलेरिया अधिकारी अर्जुन राणा के अलावा पार्षद राजेंद्र सिंह नेगी ने इसमें सहयोग किया। इसमें धीरू नेगी, योगेश जोशी, हेम जोशी, विक्रम नेगी आदि ने भी टीम के साथ मदद की।

    अब डीएम ने बताया बेस में 26 से होगी एलाइजा जांच

    डीएम सविन बंसल के निर्देश पर बेस अस्पताल में डेंगू की पुष्टि करने के लिए जांच होगी। शुक्रवार को सूचना विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसमें उल्लेख है कि डीएम ने बेस अस्पताल प्रबंधन को 26 अगस्त से एलाइजा जांच करने के निर्देश दिए हैं। अब मरीजों को इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    यह भी पढ़ें : दून में डेंगू ने उड़ाई नींद, एक और संदिग्ध मरीज की मौत

    comedy show banner
    comedy show banner